बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करेगी भाजपाः वर्मा

बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करेगी भाजपाः वर्मा

डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत भाजपा की जिला संगोष्ठी

बदायूं। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत भाजपा के तत्वावधान में जिला संगोष्ठी का आयोजन शहर के एक लॉन में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के अनुसूचित वर्ग के प्रबुद्धजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के अधूरे सपनों को भाजपा निरंतर पूरा कर रही है। भाजपा सरकार ने बाबा साहब के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया है। भाजपा सरकार ने बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थ का विकास करके उनको सम्मान दिया है। भाजपा सरकार ने ही वर्ष 1990 में बाबा साहब को भारत रत्न देकर सम्मान दिया है। मोदी व योगी सरकार निरंतर बाबा साहब के सम्मान के लिए कार्य कर रही है।

प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बाबा साहब का सम्मान सर्वाेपरि रखती है बाकी अन्य राजनैतिक पार्टी कांग्रेस और सपा ने अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने और बाबा साहब को अपमान करने का काम किया है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। भाजपा सरकार ने साबित किया है कि संविधान के निर्माता बाबा साहब के बनाए गए संविधान के अनुसार सभी जाति, धर्म और समूह सब एक बराबर हैं। 

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि उनके मन में बाबा साहब के प्रति बचपन से ही सम्मान का भाव था। 2017 में विधायक बना तो मन में यह इच्छा थी कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में जहां-जहां बाबा साहब के पार्क की स्थिति ठीक नहीं थी, उन्होंने उनको सही कराने का कार्य किया। 

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भीमसेन सागर ने सभी उपस्थित प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता बुधपाल सिंह, राममूर्ति लाल, दयाराम व्यास, डॉ लाखन सिंह, जोगेंद्र राठौर, जयपाल दिवाकर, उदयवीर दिवाकर, तेजपाल सागर, हीरालाल वर्मा, अशोक वर्मा, अरविन्द रावत, अरविन्द बाल्मीकि, अशोक भारती, विश्वजीत गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto