बिजली उपकेद्र के अंदर बंदर ही बंदर....पसीना-पसीना हुए लोग, मचाया ऐसा 'बबंडर'
SAB KI BAAT
Apr 18 2025
4410
बदायूं। बिजली उपकेंद्र के अंदर घुसे बंदरों ने ऐसा बबंडर मचाया कि लोगों को करीब नौ घंटे बिना बिजली के गुजारने पड़े। गर्मी के कारण लोग पसीना-पसीना हो गए। बिजली कटी तो पानी की भी मोहताजी होने लगी।
मामला उसावां कस्बे का है। यहां 33 केवी का बिजली उपकेंद्र है। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह यहां बंदरों का झुंड घुस आया और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। बंदरों के उत्पात से डीसी वायरिंग में आग लग गई, जिससे कस्बा सहित इससे जुड़े सभी फीडरों की बिजली ठप हो गई। उसावां कस्बा समेत अकबरपुर, अलापुर, गूरा बरेला, माधुरी नगला आदि की बिजली चली गई। विभागीय अधिकारियों को जानकारी मिली तो कर्मचारी मरम्मत के लिए भेजे गए, जिसके बाद करीब नौ-दस घंटे में बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। इस दौरान लोग गर्मी के कारण परेशान रहे। जिन घरों में इन्वर्टर लगे थे वह भी डिस्चार्ज हो गए तो पानी की भी किल्लत हो गई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good