समधी के साथ भागी महिला पहुंची थाने...बोली- 'शराब पीकर मारता है पति, अब नहीं रहूंगी इसके साथ'

समधी के साथ भागी महिला पहुंची थाने...बोली- 'शराब पीकर मारता है पति, अब नहीं रहूंगी इसके साथ'

पुलिस से कहा- 'बदायूं में रहूंगी अपने मुंहबोले भाई के साथ'

दातागंज की महिला कुछ दिन पहले चली गई थी अपने समधी के साथ

बदायूं। कुछ दिन पहले अपने समधी के साथ भागी महिला शनिवार को अचानक थाने पहुंच गई और पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला बोली कि अब वह बदायूं में अपने मुंहबोले भाई के साथ रहेगी। उसने पति के खिलाफ उत्पीड़न की तहरीर भी पुलिस को दी है। 

---------

ये है पूरा मामला

बदायूं। दातागंज निवासी सुनील ट्रक चालक है। ऐसे में उसका कई-कई दिनों तक घर लौटना नहीं होता। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। सुनील ने अपनी एक बेटी की शादी बदायूं शहर निवासी शैलेंद्र के बेटे के साथ की थी। सुनील के अनुसार, उसकी गैरमौजूदगी में शैलेंद्र का आना जाना घर में काफी बढ़ गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी ममता अपने समधी शैलेंद्र के साथ विगत 11 अप्रैल को घर से भाग गई। सुनील

                    - ममता और उसका समधी शैलेंद्र- 

की मानें तो ममता इससे पहले भी अपने समधी के साथ तीन बार भाग चुकी है लेकिन फिर भी उसने उसे हर बार घर में यह सोचकर रख लिया था कि शायद वह सुधर जाएगी। सुनील ने इसकी तहरीर पुलिस को भी दी लेकिन पारिवारिक मामला होने के कारण पुलिस ने भी ज्यादा दखलअंदाजी नहीं की।

---------

पीटता था और आरोप लगाता था पति

बदायूं। शनिवार को थाने पहुंची ममता ने पुलिस को बताया कि उसका पति सुनील जब घर आता था तो शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। उस पर दूसरे मर्दों के साथ संबंध होने के आरोप लगाता था, इसलिए अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। शहर में उसका एक मुंहबोला भाई है, अब वह उसके साथ ही रहेगी। ममता ने पुलिस को सुनील के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर भी दी। इसके बाद वह समधी शैलेंद्र और अपने मुंहबोले भाई के साथ चली गई। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto