राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित होकर कार्य करता है भाजपा कार्यकर्ताः बीएल वर्मा

राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित होकर कार्य करता है भाजपा कार्यकर्ताः बीएल वर्मा

भाजपा की मजबूती के पीछे कार्यकर्ताओं का परिश्रम

बोले केंद्रीय राज्यमंत्री-संगठन विस्तार के लिए हर वर्ग तक पहुंच बनाना जरूरी

सबकी बात न्यूज

बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत विनावर, मुजरिया, सहसवान नगर, दातागंज ग्रामीण, म्याऊं, बगरैंन मंडल में प्रशिक्षण वर्गों में उझानी ग्रामीण मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र भगवान दास पैलेस में तथा विनावर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग वार्ष्णेय रिसॉर्ट कुंवरगांव में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

'कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि' विषय पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि संगठन का विस्तार तभी संभव है, जब कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच सक्रिय रहकर संवाद स्थापित करें। भाजपा का कार्यकर्ता समाज के साथ निरंतर संपर्क

बनाए रखता है और लोगों की समस्याओं को समझकर उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास करता है। नए लोगों को जोड़ना, संगठन की गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना और राष्ट्रवादी विचारों को समाज में प्रसारित करना ही संगठन विस्तार का मूल आधार है।

-------

कार्यकर्ताओं की निष्ठा और परिश्रम ने बढ़ाया संगठन का विस्तारः हरीश

बदायूं। मुजरिया मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में 'इतिहास एवं विकास' विषय पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र समर्पण की भावना से जुड़ा हुआ है। जनसंघ से प्रारंभ हुई यह वैचारिक यात्रा निरंतर संघर्ष और संगठनात्मक प्रयासों के माध्यम से आगे बढ़ती हुई आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक विशाल और प्रभावशाली राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने संगठन को निरंतर आगे बढ़ाया है और यही परंपरा भविष्य में भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

--------

भाजपा आज देश की प्रमुख राजनीतिक शक्तिः शंखधार

बदायूं। सहसवान नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में 'इतिहास एवं विकास' विषय पर पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने कहा जनसंघ से प्रारंभ हुई यह वैचारिक यात्रा आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक विशाल जनआंदोलन का स्वरूप ले चुकी है। वर्षों के संघर्ष, प्रतिबद्धता और संगठनात्मक मेहनत के परिणामस्वरूप भाजपा आज देश की प्रमुख राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है, जिसमें कार्यकर्ताओं के योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

---------

सभी वर्गों के लिए चलाई जा रहीं योजनाएंः दीपमाला

बदायूं। दातागंज ग्रामीण मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में 'भाजपा सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन' विषय पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनकल्याण और विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए।

---------

पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्ति नहींः मनोज कृष्ण

बदायूं। म्याऊं मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में 'वैचारिक अधिष्ठान' विषय पर वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा भाजपा की मूल प्रेरणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत हैं। पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं को इसी विचारधारा को आधार बनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्य करना चाहिए।

--------

जनता तक पहुंचाएं पार्टी की सोचः प्रदीप

बदायूं। बगरैन मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में 'वैचारिक अधिष्ठान' विषय पर वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी ने कहा भाजपा की विचारधारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित है। पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं को संगठन की इस सोच को समझकर उसे समाज के बीच पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

---------

इन्होंनें भी किया संबोधित

बदायूं। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर सात सत्रों में वरिष्ठ नेता राणाप्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ शैलेश पाठक, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, जिला महामंत्री डॉ अरुण प्रकाश, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष नेकपाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मौर्य, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र मोहन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. आशीष शर्मा, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा धीरज पटेल, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा केशव चौहान, क्षेत्रीय सह-सयोजक आईटी विभाग कृष्णवीर सिंह, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, जिला संयोजक आईटी विभाग संदीप चौहान, जिला संयोजक सोशल मीडिया अनुराग दीक्षित, अजय तोमर, रचना शंखधार, शिवम शंखधार ने अपने विषयों पर संबोधित किया।

--------

ये रहे उपस्थित

बदायूं। इस अवसर पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज गुड्डू देवी, ब्लॉक प्रमुख सालारपुर विचित्रा देवी, जगदीश लोनिया, डॉ. विवेक जौहरी, आशीष गर्ग, नीरज विष्ठ, गणेश लाल प्रजापति, रामपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमर सिंह, प्रवेश कुमार, भागीरथ, रविलाल सिंह, देवपाल गुप्ता, ग्रीश पाल सिंह, अशोक पाल, हरिओम गुप्ता, शिव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Sartaj

    Har taraf gundaraj

    quoto
  • user by शशिकांत सिंह

    अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिंदुस्तान जैसे समाचार पत्रों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके श्री सौरभ सक्सेना जी के नेतृत्व में सबकी बात न्यूज ने अपनी जो पहचान अल्प समय में बनाई है। वह निसंदेह प्रशंसनीय है। सबकी बात न्यूज अपनी बेबाक खबरों और निष्पक्षता के लिए जिले में ही नहीं बल्कि अन्य जगहों पर भी पढ़ा जा रहा है। इसके लिए श्री सौरभ जी और उनकी टीम बधाई की पात्र है। पोर्टल को दो वर्ष पूरा होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपका भाई शशिकांत सिंह

    quoto
  • user by अनुज

    ऐसे लोगो को सख्त सज़ा मिलनी चाहिए

    quoto