मदर एथीना स्कूल के बच्चों ने देखा रामनगर स्थित अहिच्छत्र किला
SAB KI BAAT
Sep 06 2024
1050
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ उनमें व्यावहारिक एवं व्यक्तित्व का चौमुखी विकास करने के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन भी किया जाता है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को कक्षा-पांच व छह के विद्यार्थियों को रामनगर स्थित ऐतिहासिक अहिच्छत्र के किले एवं जैन मंदिर का भ्रमण कराया गया। यहां विद्यार्थियों ने अहिच्छत्र के किले, जिसको भीम गदा के नाम से भी जाना जाता है, का भ्रमण किया एवं जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के मंदिर एवं उसमें बनाई गई सुंदर कलाकृतियों के विषय में जानकारी

प्राप्त की। विद्यार्थियों ने यहां इतिहास से संबंधित एवं पुरात्व विभाग के विषय में विशेष जानकारी अर्जित की। इसके अलावा विद्यार्थियों ने भारत की विविधता में एकता की विशेषता के अंतर्गत सर्वधर्म स्वभाव के गुण के महत्त्व के बारे में भी जाना और सभी धर्मों को समान रूप से देखने एवं समझने के भाव का परिचय दिया।
निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों में इतिहास के संबंध में जागरूकता के साथ-साथ समाज में समभाव की भावना का विकास होता है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT