कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने 'स्वास्थ्य सृजन अभियान' के तहत किया निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने 'स्वास्थ्य सृजन अभियान' के तहत किया निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

कांशीराम जंयती के मौके पर हुआ कार्यक्रम

सबकी बात न्यूज

बदायूं। रविवार को बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने राज्य के सभी 75 जिलों में 'स्वास्थ्य सृजन अभियान' के तहत शहर कांग्रेस चिक्तिसा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजबेटा यादव की अध्यक्षता में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। 

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नालाल सागर मौजूद रहे। इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा कि यह पहल वंचितों और कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और कांशीराम जी के विचारों को सेवा से जोड़ने के उद्देश्य से की गई है, जिसे सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में मनाया गया। 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा यूपी कांग्रेस के चिकित्सा योद्धाओं ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए मुफ्त जांच और चिकित्सा शिविर लगाये हैं। राजबेटा यादव ने कहा इस आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनमानस तक पहुंचाना और बहुजन नायक को उनकी जयंती पर सेवा के माध्यम से याद करना था। इस अवसर पर एससीएसटी विभाग अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया एवं संभावित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी महाराज सिंह ने सयुक्त रूप से कहा इन शिविरों के माध्यम से कांग्रेस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कांशीराम जी के सामाजिक परिवर्तन के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने इस भव्य चिकित्सा शिविर के सहयोग के लिए डॉ. उमेश यादव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महरूम खांन, शिमबूल ख़ान, निमेन्दर यादव, प्रदीप कुमार, सुमित, विट्टू ठाकुर, करतार सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto