बदायूं। सोई आश्रम के संत विदेह नंदनी शरण महाराज शनिवार को परमगति को प्राप्त हो गए। वह कुछ दिनों से बीमार थे, जिसके बाद उन्हें बरेली के एक निजी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई।
करीब 75 वर्षीय महाराज लगभग तीन दशक पहले सोई आए थे और यहां आश्रम बनाया था। केवल बदायूं ही नहीं, बल्कि आसपास के जिले सम्भल, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर आदि में भी उनके लाखों भक्त हैं। कई बड़े नेता भी उनका आशीर्वाद लेने यहां आते थे तो आश्रम पर हजारों श्रद्धालु यहां रोजाना पहुंचते हैं। बताते हैं कि करीब एक सप्ताह पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें बरेली ले जाया गया था। यहां उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु की खबर जैसे ही उनके शिष्यों को लगी, उनका आश्रम पर पहुंचना शुरू हो गया उनका शव पहुंचने तक यहां हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग उनके अंतिम दर्शनों को छतों पर जुट गए। उनके अंतिम दर्शनों को उमड़ी भीड़ ने उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि दी। उनके शिष्यों के अनुसार, उन्हें अयोध्या मे समाधि दी जाएगी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good