जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी ने जवान मोहित की पत्नी को दी एक लाख की धनराशि

जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी ने जवान मोहित की पत्नी को दी एक लाख की धनराशि

बदायूं। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव व उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हाल ही में बलिदान हुए जवान मोहित राठौड़ की पत्नी रुचिदेवी को सम्मानित करते हुए एक लाख की धनराशि भेंट की। 

स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस के मौके पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव हमेशा अन्य नेताओं से हटकर कुछ करते आ रहे हैं। शहीदों के प्रति हमेशा सम्मान का भाव रखते हुए उन्हें आर्थिक सहायता देने में अग्रणी रहने वाले पूर्व एमएलसी व जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने इस बार जिला पंचायत सभागार में रुचि देवी को एक लाख की धनराशि भेंट की। इस मौके पर पूर्व एमएलसी ने कहा कि मोहित राठौड़ ने देश की खातिर जान दी है। उनके इस बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भविष्य में भी वह परिवार की हरसंभव सहायता को तैयार हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, शेखूपुर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य समेत कई जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto
  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto