पांच साल से जिंदगी और मौत के बीच झूल रही बुजुर्ग महिला को डॉक्टर ने दिया जीवनदान

पांच साल से जिंदगी और मौत के बीच झूल रही बुजुर्ग महिला को डॉक्टर ने दिया जीवनदान

बदायूं। पिछले करीब पांच साल से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही 90 वर्षीय बुजुर्ग को सहसवान स्थित डॉ. रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल के डॉ. आदित्य गुप्ता ने जीवनदान देकर अपने पैरों पर खड़ा कर दिया। 

सहसवान के मोहल्ला नसरुल्लागंज निवासी रमाकृष्ण सक्सेना उर्फ राय साहब की 90 वर्षीय पत्नी सरला सक्सेना करीब पांच वर्ष पूर्व कंप्लीट हार्ट ब्लॉक के बाद जिंदगी-मौत के बीच जूझ रही थी। उस समय डॉ. आदित्य ने पेसमेकर डलवाकर उनकी आगे की जिंदगी आसान की। करीब चार साल सही रहने के बाद उन्हें एक बार फिर हार्टअटैक पड़ा लेकिन मौत को मात देकर डॉक्टर ने उन्हें एक बार फिर बचा लिया। इस दौरान मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर और सेप्टीसीमिया के साथ हृदय ने मात्र 20 प्रतिशत काम करना शुरू कर दिया था। परिवार वालों ने कई जगह दिखाया लेकिन सरला सक्सेना का स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ। अब डॉ. आदित्य ने उन्हें अपने अस्पताल में उपचार देकर जीवनदान दिया है। हालांकि अभी भी उनका इलाज चल रहा है लेकिन जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की उम्मीद है। सरला सक्सेना के परिवार वालों ने डॉ. आदित्य का आभार जताया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto
  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto