मोहल्ला गढ़ैया शहबाजपुर में 22 घंटे तक बाधित रही बिजली सप्लाई
SAB KI BAAT
Jul 02 2025
1580
बदायूं। शहर के मोहल्ला गढ़ैया शहबाजपुर निकट एयरटेल टावर में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को करीब 22 घंटे से अधिक का समय बगैर बिजली के गर्मी में गुजारना पड़ा।
मोहल्ला निवासी रमाकांत सक्सेना ने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे बिजली चली गई थी। भयंकर गर्मी में लोग दोपहर में परेशान हो गए। इसी समय नगर पालिका से पानी की भी सप्लाई होती है। ऐसे में पेयजल का संकट भी पैदा हो गया। उन्होंने बतााया कि इस क्षेत्र की बिजली अक्सर खराब हो जाती है। उन्होंने जब विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों से शिकायत की तो शाम करीब साढ़े सात बजे सप्लाई शुरू हो पाई लेकिन इसमें भी ट्रिपिंग चलती रही। इसके बाद रात साढ़े दस बजे फिर बिजली चली गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी रुक-रुककर लाइट आती जाती रही। रमाकांत सक्सेना ने अधिकारियों से समस्या के स्थायी निदान की मांग की है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT