राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकली भव्य शोभायात्रा, टिकटगंज में हुआ भव्य स्वागत

राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकली भव्य शोभायात्रा, टिकटगंज में हुआ भव्य स्वागत

शहर के प्रमुख रास्तों से होकर गुजरी शोभयात्रा

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में शोभायात्रा बड़े श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुई। सनातन धर्म ध्वजा के साथ प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा ने नगर के प्रमुख मार्गों पर भक्ति और संस्कृति का अद्भुत वातावरण प्रस्तुत किया।  

श्री सनातन धर्म सभा पंजाबी मंदिर द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। टिकट गंज पर शोभायात्रा का स्वागत विश्व हिंदू समाज और भक्ति जागरण समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। यहां वरिष्ठ कवि उमाशंकर राही,  नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, अशोक खुराना, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, डॉ. अजीत पाल सिंह, डॉ. रविंद्र सिंह, धीरज पटेल, अचल शर्मा आदि उपस्थित रहे। विश्व हिंदू समाज के अध्यक्ष डॉ. आशु नारंग और और भक्ति जागरण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने आएहुए समाज के सभी समाजसेवियों और पदाधिकारियों का सरोपा भेंट करके सम्मान किया। समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। मंच का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी सरदार भगत सिंह द्वारा किया गया। सरदार तरनदीप सिंह, विक्रम सक्सेना, मनोज मिश्रा, अमित सक्सेना, सुनीत सक्सेना, जितेंद्र गुप्ता, सुमित पटेल, ऋषि सक्सेना, ईशांत सिंह अरोड़ा, बादल सागर आदि का आयोजन में विशेष योगदान रहा। 

------

शक्ति टेंट हाउस पर भी हुआ भव्य स्वागत

बदायूं। शोभायात्रा हलवाई चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा होती हुई शक्ति टेंट हाउस जोगीपुरा पहुंची जहां आईपीएस केवल खुराना स्मृति मंच द्वारा शोभायात्रा के सम्मान में एक भव्य तोरण द्वार सजाया गया, जहां साहित्य, समाज एवं व्यापार से जुड़े गणमान्य लोगों ने शोभा यात्रा का सनातनी परम्परा के अनुरूप पुष्पवर्षा कर स्वागतकिया। मंच के संस्थापक अशोक खुराना ने शाल ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अमित अरोरा, अक्षत अशेष, शिवस्वरूप गुप्ता, विजय मेहंदीरत्ता, कामेश पाठक, डॉ. शैलेंद्र कबीर, विष्णुदेव चांडक, सचिन भारद्वाज, उमांशंकर रही, गुरुचरण मिश्रा, प्रमोद शंखधार, दर्शन लाल, सरदार भगत सिंह, अमृत गांधी, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, अनिल अरोरा, विवेक खुराना आदि श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto