गुरुद्वारा श्री दुख निवारण सहिब मई बूचन में धूमधाम से मनेगा गुरुगोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव

गुरुद्वारा श्री दुख निवारण सहिब मई बूचन में धूमधाम से मनेगा गुरुगोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव

23 को होगी अखंड पाठ साहिब की शुरुआत, 25 को सजेगा कीर्तन दरबार, होगा भंडारा

बदायूं। गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब मई बूचन में सिखों के दसवें गुरु गुरुगोबिंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर गुरुद्वारे में कई कार्यक्रम होंगे।

प्रकाशोत्सव के मौके पर विगत 14 जनवरी से लगातार प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है जो 24 जनवरी तक निकाली जाएगी। गुरुद्वारे के महासचिव सरदार भगत सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को सुबह दस बजे से श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत होगी जो 25 जनवरी को समाप्त होगा। इसके बाद डेराकार सेवा श्री नानकमत्ता साहिब के तत्वावधान में कीर्तनी जत्था ज्ञानी रणजीत सिंह बरेली व कविश्वरी जत्था ज्ञानी सर्वजीत सिंह नानकमत्ता साहिब द्वारा कीर्तन दरबार आयोजित होगा जो पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर होगा, जिसमें हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। गुरुद्वारे के प्रधान गिरीश जुनेजा, मुख्य सेवादार सरदार रामचंद्र सिंह आदि ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto
  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto