उझानी मेंथा फैक्ट्री कांडः ऐसे नहीं दबेगा मामला, सहसवान विधायक ने सीएम को भेजा पत्र, कल सांसद पहुंचेगे मृतकों के घर

उझानी मेंथा फैक्ट्री कांडः ऐसे नहीं दबेगा मामला, सहसवान विधायक ने सीएम को भेजा पत्र, कल सांसद पहुंचेगे मृतकों के घर

सहसवान विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

मृतकों के परिवार वाले हादसा मानने को तैयार नहीं, पुलिस और प्रशासन द्वारा फैक्ट्री मालिक को लाभ पहुंचाने का आरोप

बदायूं। उझानी मेंथा फैक्ट्री में तीन लोगों की मौत का मामला ऐसे ही नहीं दबता दिखाई नहीं दे रहा। हालांकि परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन मामले पर लीपापोती करके उसे दबाना चाह रहा है ताकि समय के साथ-साथ इसकी आंच ठंडी पड़ जाए और फिर लोग उसे भूल जाएं। इधर, सांसद आदित्य यादव कल बृहस्पतिवार को मृतकों के घर जाएंगे और उनसे बात करेंगे। 


उझानी की भारत मिंट केमिकल मेंथा फैक्ट्री में तीन लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक स्तर से जांच की जा रही है, लेकिन अधिकारी इसे आगे बढ़ाने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे। मृतकों के परिवार वाले लगातार आरोप लगा रहे हैं कि तीनों की हत्या फैक्ट्री मालिक मनोज गोयल, उनके भाई नितेश गोयल, मैनेजर राकेश व कुछ अन्य अज्ञात लोगों द्वारा की गई है, लेकिन पुलिस इसे हादसा करार दे चुकी है। परिवार वाले इसे लेकर अब अगली कार्रवाई के मूड में हैं। ऐसे में लग रहा है कि भले ही पुलिस और प्रशासन राजनीतिक दबाव के चलते इसे दबाने का प्रयास करें लेकिन यह मामला अभी दबने वाला नहीं है। 


इधर सांसद आदित्य यादव कल बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वसावनपुर पहुंचेंगे, जहां वह हादसे में मृतक जोगेन्द्र यादव के परिजनों से भेंट करेंगे। दोपहर दो बजे विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर के ग्राम पसेई में मृतक विवेक यादव के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद तीन बजे विधानसभा क्षेत्र दातागंज के ग्राम मुडसेना पहुंचकर मृतक वीरभान सिंह यादव के परिजनों से मिलेंगे। 

-------

सहसवान विधायक ब्रजेश ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

बदायूं। सहसवान विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्रजेश यादव ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस कांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। विधायक ने कहा है कि जब फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड हुआ था तो उसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया था लेकिन उसके बाद भी स्थानीय प्रशासन की सांठगांठ से फैक्ट्री लगातार चलाई जा रही थी और यहां अवैध तरीके से कारोबार हो रहा था। उन्होंने मांग की कि तीन लोगों की मौत के मामले की एक कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, जिसमें कम से कम एक सदस्य हाईकोर्ट का रिटायर्ड जज भी शामिल हो। विधायक ने कहा कि इस घटना के बाद आम जनमानस में भय व्याप्त है। 


----------------

इससे संबंधित खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें-

- उझानी मेंथा फैक्ट्री कांडः जांच, पूछताछ और कार्रवाई में रसूख का 'अड़ंगा'...अब चिल्लाते रहें पीड़ित, किसी पर नहीं कोई फर्क

https://sabkibaat.in/post/ujhani-mentha-factory-scandal--hindra--of-influence-in-investigation-inquiry-and-action----now-the-victims-keep-shouting-no-one-cares-

- उझानी मेंथा फैक्ट्री कांडः आखिर मैनेजर क्यों बार-बार कह रहा था सो जाने को...क्या किसी प्लानिंग का हिस्सा था ये!

https://sabkibaat.in/post/ujhani-mentha-factory-scandal-why-was-the-manager-repeatedly-asking-to-go-to-sleep---was-this-a-part-of-some-planning-

- बदायूं की इस मेंथा फैक्ट्री में पड़ी थीं तीन लाशें...क्या मालिक ने कर दी हत्या ?

https://sabkibaat.in/post/three-dead-bodies-were-lying-in-this-mentha-factory-of-badaun---did-the-owner-commit-murder-

- उझानी अग्निकांडः सब मजदूरों को बाहर निकाला तो कहां गया मुजरिया का मुनेंद्र !

https://sabkibaat.in/post/ujhani-fire-incident-when-all-the-workers-were-evacuated-where-did-munendra-of-muzaria-go-

- ये बदायूं के (अभि) नेता हैं...इन्हें गरीब की 'जान' नहीं, अमीर के 'माल' से ज्यादा प्यार है

https://sabkibaat.in/post/these-are-the-leaders-of-badaun---they-love-the-wealth-of-the-rich-more-than-the-lives-of-the-poor

- मुनेंद्र के परिवार वालों से मिले पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव

https://sabkibaat.in/post/ex-mlc-jitendra-yadav-met-from-the-family-of-munendra



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto
  • user by सुधाकर सिंह नोएडा

    रिपोर्टिंग ये होती है। जिन पर रिपोर्ट लिखी उनके नाम तक नहीं दिए। जरूरी नहीं कि महिला ही पीड़ित हो। कभी कभी लड़का पक्ष भी सही होता है। इसका ध्यान रखना बहुत अच्छी बात है। आखिर लड़के पक्ष की भी इज्जत होती है। शाबाश सबकी बात न्यूज

    quoto