कपड़े लेकर घर से बुलाया, बोला- 'निकाह करूंगा' ...पर, दुष्कर्म करके भाग गया
SAB KI BAAT
Mar 20 2025
2680
बदायूं। एक युवक ने किशोरी को निकाह करने और दिल्ली में जाकर घर बसाने का झांसा देकर घर से बुला लिया। आरोप है कि कपड़े आदि सामान लेकर जब किशोरी युवक से मिली तो उसने खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
सहसवान तहसील के एक गांव निवासी युवक और किशारी की फोन पर अक्सर बात हुआ करती थी। किशोरी के परिजनों के अनुसार, युवक ने किशोरी को फोन किया और उसे बाहर बुलाया। युवक ने किशोरी से कहा कि वह कपड़े आदि सामान लेकर आ जाए, वह उससे निकाह करेगा और उसके बाद वे दिल्ली चले जाएंगे। युवक के कहने पर किशोरी सामान लेकर युवक के पास पहुंच गई। यहां से युवक किशोरी को एक खेत पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बताते हैं कि जब किशोरी ने उससे निकाह के बाबत पूछा तो युवक बहाने बनाने लगा। इसके बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को बताया। परिजनों ने पुलिस को आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter