खुद था शादीशुदा, पर जब प्रेमिका की हुई शादी तो कर दी ये खौफनाक वारदात

खुद था शादीशुदा, पर जब प्रेमिका की हुई शादी तो कर दी ये खौफनाक वारदात

सम्भल। युवक खुद शादीशुदा था लेकिन एक युवती के प्रेम में गिरफ्तार हो गया। जब प्रेमिका की शादी कहीं और हो गई तो शादीशुदा होकर भी प्रेमी यह बर्दाश्त नहंी कर सका और उसने प्रेमिका की हत्या कर दी। 

चन्दौसी क्षेत्र के हनुमानगढ़ी निवासी पन्नालाल के घर के सामने दूसरे मकान में मुरादाबाद जनपद के थाना पाकबड़ा का युवक आकाश किराये पर रहता था। इसी दौरान युवक का पन्नालाल की पुत्री प्रीति से प्रेम हो गया, मगर आकाश ने अपनी प्रेमिका से खुद के शादीशुदा होने की बात छिपा ली। कुछ दिन बाद प्रीति की शादी जिला रुद्रपुर के थाना किच्छा निवासी अजय कुमार से हो गई। कुछ दिन पहले प्रीति की लाश मिली थी। 

शनिवार की रात पुलिस ने प्रीति हत्या का खुलासा किया तो हत्यारोपी आकाश ने बताया कि प्रेमिका की शादी से वह खिन्न हो गया था और उससे बदलना लेने की ठान ली। उसने कभी भी अपनी प्रेमिका को इसका अहसास नहीं होने दिया कि वह उससे नाराज है। दोनों के बीच मोबाइल पर अक्सर बातचीत होती थी। शादी के छह माह बाद 20 मई को प्रीति अपने मायके आई। तब आकाश ने सोचा कि अब उसका काम हो जाएगा। 29 मई की सुबह उसने प्रीति को मिलने के लिए बहजोई रोड स्थित मौलागढ़ की पुलिया पर बुला लिया। सुबह दस बजे प्रीति बुलाए गए स्थान पर पहुंच गई। इसके बाद वह उसे घुमाने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। इसके बाद  उसने बनियाठेर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ागांव के पास जाकर बाइक रोक दी और प्रीति की गला घोटकर हत्या करने के बाद ईख के खेत में शव छिपा दिया। इसके बाद वह प्रीति का मोबाइल फोन लेकर मुरादाबाद अपने घर आ गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवक की शिनाख्त की और आरोपी को घर जाकर दबोच लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto