पति करता है मारपीट, बहुएं कहती हैं 'डायन'...इस जिंदगी से तो मरना अच्छा
SAB KI BAAT
Jun 14 2025
4680
बेटे भी अपनी पत्नियों की बात मानकर मां को कहते हैं बुरा-भला
पति, बेटों और बहुओं के बुरे व्यवहार और मारपीट से तंग आकर बुजुर्ग महिला गंगा में कूदी
गहरे पानी में डूबकर आत्महत्या करने का था इरादा, गोताखोरों ने बचाया
बदायूं। पति बात-बात पर मारपीट करता है तो दो बेटों की पत्नियां भी उसे जली-कटी सुनाती हैं। और तो और सास को डायन तक कहा जाता है। दोनों बेटे भी अपनी पत्नियों की सपोर्ट करते हैं। ऐसे में तंग आकर कासगंज की एक महिला शनिवार को जान देने के इरादे से कछला गंगा में कूद गई, लेकिन समय रहते गोताखोरों ने उसे बचा लिया।
कासगंज की आवास विकास कॉलोनी में चंद्रपाल का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी रामा समेत दो बेटे संजीव व विजय और उनकी पत्नियां हैं। शनिवार को रामा कछला गंगा घाट पर पहुंची और गंगा में छलांग लगा दी। थोड़ी ही देर में वह पानी में डूबने लगीं कि तभी कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों द्वारा शोर मचाने पर कुछ गोताखोर वहां आ गए। लोगों ने मिलकर उन्हें पानी से बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई।
पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उनका पति अक्सर उन्हें छोटी-छोटी बात पर पीटता है। वह जब काम पर चला जाता है तो उसकी दोनों बहुएं न केवल उसे उलाहने देती हैं, बल्कि उसे डायन कहकर बुलाती हैं। दोनों बेटों से कहने पर वे भी अपनी पत्नियों का सपोर्ट करते हैं। दुखी होकर वह अपनी जान देने गंगा में कूद पड़ी थी। पुलिस कर्मियों ने महिला को काफी समझाया। इसके बाद महिला वहां से चली गई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT