किसी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी नहीं, मैं पार्टी की समर्पित कार्यकर्ताः पूनम

किसी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी नहीं, मैं पार्टी की समर्पित कार्यकर्ताः पूनम

बदायूं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने अपने एक बयान में कहा है कि वह पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है और वह किसी भी क्षेत्र से प्रत्याशी के तौर पर खुद को पेश नहीं कर रही हैं। 

दरअसल, सोशल मीडिया में कुछ लोगों द्वारा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव को सहसवान विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी बताकर प्रचारित कर दिया गया था। पूनम यादव ने इस बाबत स्पष्ट किया है कि यह केवल अफवाह है। वह केवल भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता हैं। अभी विधानसभा चुनाव में काफी समय है और इतना पहले भाजपा जैसी पार्टी द्वारा प्रत्याशी की घोषणा नहीं की जाती है। उन्होंने भी इस संबंध में कभी कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया व कुछ

चैनलों पर यह समाचार प्रसारित किया गया है वह, पूर्ण रूप से निराधार और तथ्यविहीन है। उन्हें आशंका है कि किसी विरोधी द्वारा उनका दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से यह समाचार प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय को सहर्ष मानेंगी। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto
  • user by Anonymous

    गुड

    quoto