बिसौली में युवती को घर से खींचकर ले गए, सड़क पर गिराकर कपड़े फाड़े, परिवार वालों को भी पीटा
SAB KI BAAT
Mar 09 2026
2260
थाना पुलिस ने शिकायत पर भी नहीं की कार्रवाई, एसएसपी के यहां आकर लगाई न्याय की गुहार
बदायूं। बिसौली में एक युवती के साथ चार युवकों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि युवक उसके घर में घुस आए और उसे खींचकर सड़क पर ले गए। यहां आरोपितों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और जमकर पिटाई की। बीच बचाव को आई युवती की मां और दिव्यांग भाई को भी नहीं छोड़ा।
मामला बिसौली के मोहल्ला संख्या एक स्थित गुलाब बाग का है। यहां रहने वाली युवती मनीषा ने एसएसपी के यहां दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है तथा वह अपनी मां और भाई कमल कुमार के साथ रहती है। उसका भाई दिव्यांग है। उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक उनसे रंजिश रखते हैं। होली के मौके पर वह, भाई कमल कुमार तथा उसकी मां मौजूद थीं। इसी दौरान आरोपित चार युवक घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
युवती का आरोप है कि इन युवकों ने तीनों के साथ मारपीट की। उसके भाई का हाथ तोड़ दिया। मां को भी काफी चोट आई। आरोप है कि चारों युवक युवती को घर से बाहर खींचकर सड़क पर ले गए, और उसके कपड़े फाड़ दिए। बाद में लोगों के एकत्र होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। युवती का कहना है कि उसने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने एसएसपी से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
982
-
बदायूं समाचार
648
-
गतिविधियां
556
-
जिला
200
Recent Comment
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा