इंस्पेक्टर बोले- 'अखबार के हॉकर बन जाओ, गुंडई का लाइसेंस मिल जाएगा'

इंस्पेक्टर बोले- 'अखबार के हॉकर बन जाओ, गुंडई का लाइसेंस मिल जाएगा'

पैसे मांगे तो दबंगों ने की मारपीट, पुलिस बुलाई तो घर में घुसकर सिर फोड़ डाला

बदायूं। समाचार पत्र के अभिकर्ता व टिक्की, चाउमीन का ठेला लगाने वाले युवक ने जब दबंगों से पैसे मांगे तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। जब पुलिस बुलाई तो दबंग खिसिया गए और घर में घुसकर युवक और उसके परिजनों से मारपीट की। युवक का सिर फोड़ डाला। आरोप है कि पीड़ितों ने पुलिस की शरण ली तो इंस्पेक्टर ने कहा कि अखबार के हॉकर बन जाओ, गुंडई का लाइसेंस मिल जाएगा। 


मोहल्ला लोचीनगला नई बस्ती निवासी रजत सैनी एक दैनिक अखबार का अभिकर्ता है। वह टिक्की बताशे व चाउमीन का ठेला भी लगाता है। दस मई को वह अपने ठेले पर खड़ा था। वहां अरविंद यादव और पन्ना यादव कुछ खाने के लिए आए। खाने के बाद जब रजत ने उनसे पैसे मांगे तो दोनों ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि पन्ना यादव शराब के नशे में धुत था। विरोध करने पर दोनों ने रजत और उसके भाई शिवम से मारपीट शुरू कर दी और ठेले का सामान उठाकर फेंक दिया। जब उन्होंने पुलिस को कॉल की तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई लेकिन कोई कार्रवाई न करते हुए समझौता करा दिया। 

आरोप है कि 12 मई को दोनों आरोपी अजुबा यादव, अंकुर यादव, बबलू व दो तीन अज्ञात लोग लाठी डंडे व सरिया लेकर उनके घर पर घुस आए और रजत व शिवम से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने रजत का सिर फोड़ दिया जिससे वह बेहोश हो गया। रजत की पत्नी और मां को भी आरोपियों ने पीटा व अभद्र व्यवहार किया। मोहल्ले वालों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

--------

पुलिस ने की आरोपियों को संरक्षण देने की कोशिश

बदायूं। पीडितों का आरोप है कि पहली बार आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि समझौता करा दिया। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने दूसरे ही दिन घर में घुसकर हमला कर दिया। केवल इतना ही नहीं, जब अखबार के कर्मी कोतवाली गए तो पहले दिन इंस्पेक्टर ने तो आरापियों से यहां तक कह डाला कि अखबार के हॉकर बन जाओ, गुंडई करने का लाइसेंस मिल जाएगा। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto