सांसद आदित्य यादव ने लोकसभा में उठाईं क्षेत्र की समस्याएं, बोले- 'जाम की समस्या खत्म करने को बाईपास जरूरी'
SAB KI BAAT
Dec 11 2025
3570
बदायूं। समाजवादी पार्टी से सांसद आदित्य यादव ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं में बदायूं-मुरादाबाद व बदायूं-बिजनौर मार्ग के चौड़ीकरण समेत नगर पंचायत वजीरगंज, नगर पालिका बिसौली तथा नगर पालिका बिल्सी में बाईपास के निर्माण के संबंध में अपनी बात रखी।
सांसद ने कहा कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र बदायूं के एक गंभीर विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। उनके लोकसभा क्षेत्र में दो मुख्य मार्ग बदायूं- मुरादाबाद तथा बदायूं-बिजनौर हैं। बदायूं से मुरादाबाद के रास्ते में नगर पंचायत वजीरगंज तथा नगर पालिका बिसौली पड़ती है, जहां पर बहुत घनी आबादी है। उसी
(वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें)-
https://youtu.be/NlwCKsH9YaQ?si=Xd4q0V0djShKdj5t
प्रकार बदायूं-बिजनौर मार्ग पर नगर पालिका बिल्सी है। इन दोनों ही मुख्य मार्गों पर यह कस्बे पड़ते हैं। यहां पर बहुत जाम की समस्या रहती है। अगर नगर पंचायत वजीरगंज, नगर पालिका बिसौली और नगर पालिका बिल्सी में बाईपास का निर्माण होता है तो जाम की समस्या तथा बच्चों को स्कूल जाने में आसानी होगी। इन दोनों ही मार्गों पर वाहनों का आवागमन बहुत है, जिस कारण समय-समय पर यहां एक्सीडेंट होते हैं। कुछ ही समय पहले इस मार्ग पर एक ही गांव के पांच लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। इसीलिए इन सभी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इन मार्गों का चौड़ीकरण और नए बाईपास का निर्माण जनहित में बहुत आवश्यक है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
977
-
बदायूं समाचार
644
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
