बोतल से एक बार फिर बाहर निकला सहसवान की विवादित जमीन का जिन्न, मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत

बोतल से एक बार फिर बाहर निकला सहसवान की विवादित जमीन का जिन्न, मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत

बदायूं। सहसवान के शहवाजपुर में विवादित जमीन की खरीद फरोख्त के मामले का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकल आया है। करीब 12 बीघा जमीन को भूमाफिया पहले ही बेच चुके हैं। अब शेष बची जिस 12 बीघा भूमि को बेचकर उसे खुर्द बुर्द करने का जो प्रयास किया जा रहा है, उसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। 

जिले में बदायूं, ककराला, सहसवान, बिसौली और दातागंज में करीब दो सौ शत्रु संपत्तियां हैं जो भूअभिलेख के रिकॉर्ड में हैं। सहसवान में भी शत्रु संपत्ति व इससे सटी विवादित जमीन का मामला करीब चार साल पहले मीडिया की सुर्खियां बना था। नगर निवासी जमशेद गुड्डू ने प्रशासन समेत शासन को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि तहसील क्षेत्र के शहवाजपुर में गाटा संख्या 78, 86/1 तथा 86/2 शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज हैं जबकि 118, 119, 120, 121, 122, 123, 142, 143, 145 आदि विवादित हैं। एक पक्ष ने जहां इसे अपना बता‌ते हुए बैनामे कर दिए वहीं दूसरा पक्ष इसे राज्य सरकार की संपत्ति बता रहा था। शिकायत में यह भी कहा गया था कि जब भूमि के सभी मालिक पाकिस्तान चले गए थे और उनकी सारी सं‌पत्ति निष्क्रांत संपत्ति के रूप में दर्ज कर ली गई थी। बाद में एक भाग शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज कर लिया गया तो अन्य को क्यों नहीं किया गया। 

शिकायत मिलने पर तत्कालीन डीएम कुमार प्रशांत ने अधिकारियों को भूमि पर हो रहे बैनामे तथा हो चुके बैनामों के दाखिल खारिज होने पर रोकने का आदेश कर दिया था लेकिन इसके बाद भी अधिकारी बैनामे करते रहे, जिस पर डीएम ने कई कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की थी। लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद मामला ठंडा पड़ गया। 

-------

मुख्यमंत्री को भेजा गया गोपनीय पत्र

बदायूं। भले ही अधिकारियों के स्थानांतरण और काफी समय हो जाने के कारण यह मामला दब गया हो लेकिन अब 12 बीघा जमीन पर हाल ही में बाउंड्री लगवाने के कारण यह एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब एक बार फिर सहसवान के ही एक शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को रजिस्ट्री के माध्यम से पत्र भेजकर भेजकर इस मामले की तरफ ध्यान ‌आकर्षित कराया है। पत्र भेजने वाले ने यह भी जिक्र किया है कि शत्रु संपत्ति के पास विवादित जमीन को बेचने  वाले लोग बेहद शातिर हैं। इसमें जिला प्रशासन के कुछ कर्मचारियों की भी संलिप्तता है। उसने मुख्यमंत्री से इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 

------

यदि आपके पास भी है भ्रष्टाचार की शिकायत तो संपर्क करें- 

बदायूं। सहसवान के इस मामले की अन्य खबरें आगे भी प्रकाशित होंगी। शिकायतकर्ता ने काफी कागज और सबूत इस मामले में सबकी बात को उपलब्ध कराए हैं। यदि आपके पास भी इस मामले या किसी और भ्रष्टाचार के मामले की शिकायत हो जो प्रशासन नहीं सुन रहा हो तो आप हमें बता सकते हैं। हम उसे शासन और प्रशासन के पास पहुंचाने का प्रयास करेंगें। इसके लिए नीचे दी गई मेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। 

editor@sabkibaat.in

sabkibaatbdn24@gmail.com

----------

इस मामले से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- 

- सहसवान में विवादित जमीन पर लगवाई बाउंड्री वॉल, बेचने की तैयारी शुरू



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto
  • user by श्रीकांत यादव

    दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे

    quoto
  • user by Suresh sharma

    ड्रामेबाज महिलाएं है

    quoto