कादरचौक के ओमेंद्र ने हरिद्वार में आयोजित ऊंची कूद प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान

कादरचौक के ओमेंद्र ने हरिद्वार में आयोजित ऊंची कूद प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान

बदायूं। स्कूल गेम्स एमेच्योर फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नौवीं नेशनल चौंपियनशिप अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग बालक/बालिका कबड्डी, खो- खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स आदि गेम्स श्री सैनी आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित हुए।

इस प्रतियोगिता में में अंडर- 17 बालक वर्ग में कादरचौक क्षेत्र के ग्राम लभारी निवासी ब्रजेश दिवाकर के पुत्र ओमेंद्र सिंह ने ऊंची कूद में पांच फीट दो इंच ऊंची छलांग लगाकर नेशनल चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर ग्राम, जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया।

शुक्रवार को ग्रामीणों ने ओमेंद्र व उनके परिवार का फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़े बजाकर अभिनंदन किया और ओमेंद्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जितेंद्र मिश्रा, रजत शाक्य, अमन कुमार, आदर्श कुमार, उमेश गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, बृजेश सिंह, अंकित शर्मा , रमेश कश्यप, पंकज मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto