भांजे के रिश्ते की बात करने आ रहा था व्यक्ति, दूसरा लौट रहा था घर, हादसों ने ले ली दोनों की जान

भांजे के रिश्ते की बात करने आ रहा था व्यक्ति, दूसरा लौट रहा था घर, हादसों ने ले ली दोनों की जान

बदायूं। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की जान चली गई। इसमें एक युवक अपने घर लौट रहा था तो दूसरा व्यक्ति अपने भांजे के रिश्ते की बात करने सहसवान आ रहा था। 


पहला हादसा शुक्रवार रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड स्थित चौड़ेरा शिकारपुर चौराहे के पास हुआ। अलापुर के वार्ड संख्या पांच निवासी 25 वर्षीय अरीद किसी काम से उसहैत गए थे। रात को वह अपने घर लौट रहे थे कि चौराहे के पास एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल अरीद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

दूसरा हादसा शनिवार को सहसवान-बिसौली रोड पर हुआ। बिल्सी के गांव रिसौली निवासी धर्मेंद्र अपने बेटे अजय के साथ अपने भांजे के रिश्ते की बात करने सहसवान आ रहे थे। सुल्तानपुर गांव के पास उनकी बाइक की सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई जहां अजय को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto