प्रगति अग्रवाल ने नीट यूजी में 99.5 पर्सेंटाइल लाकर किया मदर एथीना स्कूल का नाम रोशन
बदायूं। मदर एथीना स्कूल की कक्षा-12 सत्र 2024-25 की होनहार और मेधावी छात्रा प्रगति अग्रवाल ने नीट यूजी परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराते हुए विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया है।
प्रगति ने इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99.5 कुल पर्सेंटाइल हासिल किए हैं, जिसके साथ ही उन्होंने 10498 ऑल इंडिया रैंक और 4331 कैटेगरी रैंक प्राप्त कर एक उपलब्धि अपने नाम की है। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा
कि प्रगति की यह गौरवमयी सफलता उसकी निरंतर की गई कड़ी मेहनत, अटूट संकल्प और विद्यालय के शिक्षकों के कुशल एवं समर्पित मार्गदर्शन का ही प्रतिफल
है। मदर एथीना स्कूल हमेशा से अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ मंच प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रगति के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि सच्ची लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। प्रबंधन ने प्रगति के इस शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल एवं स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
548
-
जिला
192
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT