पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा के गांवों का किया तूफानी दौरा

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा के गांवों का किया तूफानी दौरा

भमुईया, भदासिया, बड़ी गौरामई, उरोलिया, ईकरी गांव में जनता से मिले, लोगों ने किया चुनाव लड़ने का आग्रह

साल 2027 में अखिलेश यादव को बनाएं मुख्यमंत्री: आबिद

सबकी बात न्यूज

बदायूं। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के भमुईया, भदासिया, बड़ी गौरामई, उरोलिया, ईकरी गांवों का तूफानी दौरा किया। उन्होंने कहा कि शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से अब तक जो भी जनप्रतिनिधि चुने गए उन्होंने कभी भी वोट के साथ इंसाफ नहीं किया। इसीलिये आज तक शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में सबसे ज्यादा पिछड़ा हुआ है। इस दौरान शेखूपुर की जनता ने एकराय होकर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा से विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आग्रह किया।

पूर्वमंत्री का शेखूपुर विधानसभा के गांवों मेंं पहुंचने पर युवाओं ने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने पूर्व मंत्री पर फूलों की बारिश की। इस दौरान जनसभाओं को संबोधित  करते हुए पूर्व मंत्री ने  कहा कि हम जानते हैं कि आपके साथ राजनैतिक नाइंसाफी हुई। आपके वोट के साथ इंसाफ नहीं हुआ। क्षेत्र मे जितना विकास होना चाहिए था उसका पांच प्रतिशत भी नहीं हुआ। आपके क्षेत्र मे कोई सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं, इससे ज्यादा अफ़सोस की बात और क्या हो सकती है। जब आपके बच्चे पढ़ ही नहीं पाएंगे तब तक उनका भविष्य कैसे बेहतर हो सकता है। आप लोगों को केवल वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में मौजूदा सरकार को हटाने के लिए सेक्युलर हिंदू-मुसलमान व दलितों को एक साथ होना होगा। पीडीए को मजबूतकरना होगा, तभी हम साल 2027 में अखिलेश यादव को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बना सकेंगे। उन्होंने वायदा किया कि अगर अल्लाह ने मुझे आपके क्षेत्र से खिदमत का मौका दिया तो मैं इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहाउंगा। बिना भेदभाव सभी इलाकों में समान विकास होगा, आपके क्षेत्र में आपको बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज का निर्माण होगा, आपके क्षेत्र में पक्की सड़के होगी , हर चेहरे पर खुशहाली का प्रयास होगा।

इस मौके पर अवधेश यादव, सुनील यादव, ब्रह्मपाल यादव, अशोक यादव, सोनू यादव, विकास यादव, भूपसिंह यादव, राजिक खान, सददाम, अंसार, अमित गुप्ता, अब्दुल हन्नान खान, अकरम, दिलदार, राशिद अली खान, रियाज़ुल्, पप्पू, उवैस, अहमद रज़ा, मुख्तियार, बबलू ,यासीन, शेरमोहम्मद, अनीस आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto