खेतों में चल रही थीं जुए की फड़, लाखों के लग रहे थे दांव...पुलिस ने छापा मारकर 10 पकड़े

खेतों में चल रही थीं जुए की फड़, लाखों के लग रहे थे दांव...पुलिस ने छापा मारकर 10 पकड़े

बदायूं, बरेली, मुरादाबाद, संभल, नोएडा समेत कई जिलों के जुआरी यहां आते थे जुआ खेलने

एक लाख से अधिक नकदी मिली, कई लोग भागने में रहे सफल

सबकी बात न्यूज

बदायूं। बिसौली तहसील के फैजगंज थाना क्षेत्र में खेतों में जुए की फड़ चल रही थीं और लाखों के दांव लगाए जा रहे थे। पुलिस ने जब यहां छापा मारा तो दर्जनों लोग यहां जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर जुआरी भागे, लेकिन 10 दबोच लिए गए जबकि कई भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से एक लाख से अधिक की नकदी भी बरामद की है।

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसपास के गांव जुआ के लिए बदनाम हैं। कस्बे के कई लोग यहां जुआ खिलवाते हैं जहां आसपास के जिलों के लोग तक जुआ खेलने आते हैं। यहां लाखों के दांव लगाए जाते है। पुलिस को भी इसकी सूचना लगातार मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने चंदौसी-बिसौली मार्ग पर गुजरैला गांव के निकट खेतों केबीच बीते बुधवार की रात दबिश दी। मौके पर दर्जनों लोग जुए के दांव लगाते मिले। पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने 10 लोगों को मौके से दबोच लिया जबकि कई भाग गए। इस दौरान पुलिस ने फड़ से 57520 रुपये तथा जुआरियों से 49430रुपये समेत कुल एक लाख छह हजार नौ सौ 50 रुपये बरामद किए। इस दौरान बाहर के जनपदों के नंबरों की कई कारें भी मिलीं, जिन्हें जब्त कर लिया गया। 

-----------

नोएडा तक के जुआरी आते थे जुआ खेलने

बदायूं। पुलिस ने जिन 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें बदायूं समेत संभल, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर तथा नोएडा तक के लोग शामिल हैं। यह लग्जरी गाड़ियों से यहां जुआ खेलने आते थे। गाड़ियों को ये लोग दूर खड़ा कर देते थे, तथा बाद में फड़ तक आते थे। पुलिस ने यहां से एक बाइक, एक मारुति वैगरआर तथा दो मारुति स्विफ्ट गाड़ी बरामद की हैं।

---------

....तो कौन कराता है इतने बड़े स्तर पर जुआ

बदायूं। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि यह जुआ नेमपाल निवासी गांव रफतपुरा थाना इस्लामनगर तथा रामवीर निवासी तर्क परौली थाना फैजगंज द्वारा कराया जाता है। यही दोनों लोग दूर-दूर से लोगों को फोन करके जुआ खेलने बुलाते हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। हालांकि फिलहाल इन दोनों लोगों के नाम सामने आए हैं, लेकिन जुए के इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हैं, इससे इंकार नहीं किया जा सकता। कुछ लोग इनके सरपरस्त भी है, जिनमें पुलिस, नेता और कथित मीडिया कर्मी भी शामिल हैं।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto