उसहैत की राबिया को युवा मंच संगठन ने किया सम्मानित

उसहैत की राबिया को युवा मंच संगठन ने किया सम्मानित

बदायूं। युवा मंच संगठन की मार्गदर्शिका तथा वरिष्ठ समाजसेविका आशा गुप्ता द्वारा राबिया अंसारी पुत्री जनाब जहीर अहमद निवासी नगर पंचायत उसहैत को केजीएमयू लखनऊ की तकनीकी अधिकारी नेत्र विज्ञान परीक्षा में उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान तथा राष्‍ट्रीय स्तर पर एम्स दिल्ली में सातवां स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर युवा मंच संगठन के संस्थापक ध्रुवदेव गुप्ता और शिक्षाविद कामरान रोशन के संयुक्त रूप से कहा कि यह उपलब्धि न केवल राबिया की मेहनत ईमानदारी और दृढ़ संकल्प का परिणाम है और बल्कि यह हमारे जिले की बालिकाओं व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है। सभी को इनपर पर गर्व है।

आशा गुप्ता ले राबिया को सम्मान पत्र देते हुए कहा कि उसहैत की बेटी ने आज इतिहास लिखा है। उससे अन्य बालक बालिकाओं छात्र छात्राओं के मनोबल में वृद्धि होगी। हम होनहार बेटी राबिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। इस अवसर पर पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, श्यामू गुप्ता, अखलाक अंसारी आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto