पॉपकाॅर्न खिलाने के बहाने ले गया बच्ची को, किया दुष्कर्म, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा

पॉपकाॅर्न खिलाने के बहाने ले गया बच्ची को, किया दुष्कर्म, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा


बदायूं। हवस मिटाने के लिए एक युवक ने दो साल की बच्ची को ही अपना शिकार बना डाला। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो आरोपी को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसके पैर में गोली भी लग गई। आरोपी बच्ची को पाॅपकाॅर्न खिलाने के बहाने ले गया था। 

मामला विनावर थाना क्षेत्र का है। यहां आरोपी संजय बृहस्पतिवार शाम पॉपकॉर्न खिलाने के बहाने एक दो साल की बच्ची को ले गया। उसकी मंशा से अनजान बच्ची संजय के साथ चली गई। संजय उसे फुसलाकर एक खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ी तो आरोपी वहां से भाग गया। मामले की भनक परिवार वालों को लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने उसको घेर लिया। बताया जाता है कि देर रात हुई घेराबंदी के बाद आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी संजय के पैर में पुलिस के गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto