सनातन बोर्ड 'मठ मंदिर विभाग' हर वार्ड में करेगा धर्म रक्षा प्रमुखों की नियुक्ति
SAB KI BAAT
Mar 28 2026
1240
सभी मंदिरों पर अब लाउडस्पीकर से होगी आरती, अखिल भारतीय सनातन बोर्ड की बैठक
सबकी बात न्यूज
बदायूं। सनातन बोर्ड 'मठ मंदिर विभाग' की बैठक में नगर के हर वार्ड में धर्म रक्षा प्रमुखों की नियुक्ति करने का प्रस्ताव पास किया गया। ये लोग अपने-अपने क्षेत्र में स्थित मंदिरों और पुजारी महंतों से जुड़ी समस्याओं और मंदिरों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में पुजारियों के साथ सनातन बोर्ड के प्रतिनिधि के रूप में जुड़कर हिंदू समाज और मंदिरों के मध्य सेतु का कार्य करेंगे।
अश्वनी भारद्वाज के पटियाली सराय स्थित आवास पर आयोजित बैठक में कार्यकारिणी प्रमुख देवदत्त शर्मा ने बताया कि हर मंदिर पर सूचना पट लगवाए जाएंगे जिस पर दैनिक तिथि, संवत, आने वाले त्योहारों की सूचना व विभिन्न निर्देश अंकित किए जाएंगे।
वरिष्ठ पदाधिकारी उपेंद्र उपाध्याय ने सभी मंदिरों के पुजारियो से अनुरोध किया कि वह अतिशीघ्र अपने मंदिर का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ना शुरू करें। संगठन अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने बताया कि हर हिंदू के लिए धर्म प्रथम, धर्म सर्वाेपरि का भाव मन में होना चाहिए, जब तक सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा तभी तक भारत का अस्तित्व रहेगा।
नव नियुक्त धर्म रक्षा प्रमुख आशीष सक्सेना ने कहा कि हिंदुओं की लगातार गिरती जनसंख्या स्थिर रखने के लिए बच्चा वृद्धि दर का बढ़ना आवश्यक है। ऐसे में आज जो दंपति जो एक या दो बच्चे कर रहे हैं वह निश्चित रूप से पूरे सनातन समाज को कमजोर कर नुकसान ही कर रहे हैं, अतः सभी को कम से कम तीन बच्चे अवश्य करने चाहिए।
मठ मंदिर विभाग प्रमुख अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि सुबह आरती के समय सभी मंदिरों पर घंटों की ध्वनि और लाउडस्पीकर अवश्य बजना चाहिए। बैठक में डॉ. सुशील गुप्ता, शुभेंदु भारद्वाज, विकास आर्य, चंद्रदेव वर्मा, सत्यवीर सिंह, अभिराज भारद्वाज, मनोज चंदेल, यश भारद्वाज, कमल रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT