घर से निकलने लगा धुआं, लोग पहुंचे तो खाक हो चुका था सामान...बदायूं में इस भाजपा नेता के यहां लगी आग

घर से निकलने लगा धुआं, लोग पहुंचे तो खाक हो चुका था सामान...बदायूं में इस भाजपा नेता के यहां लगी आग

बदायूं। बिसौली के पूर्व सभासद और व्यवसायी मोनू महाजन के घर बीती रात जबर्दस्त आग लग गई। आग से उनके घर का लाखों का सामान जल गया। 

पूर्व सभासद बिसौली के बजरंग चौक पर रहते हैं। वह भाजपा नेता भी हैं। बीते बृहस्पतिवार को वह नगर से बाहर किसी काम से गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी और बच्चे थे। बताया जाता है कि शाम को पत्नी मेघा महाजन भी बच्चों के साथ किसी पड़ोसी के यहां हो रहे सुंदरकांड में चली गईं। इसी दौरान किसी तरह घर के अंदर आग लग गई। काफी देर तक तो कुछ पता नहीं चला लेकिन जब पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते धुएं और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने जैसे तैसे आग पर तो काबू पा लिया लेकिन तब तक घर का सारा सामान खाक हो चुका था। सूचना पर मोनू महाजन भी रात में घर पहुंच गए। उनके अनुसार, आग से लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने रंजिशन आग लगाने की बात भी कही है। 





Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto