बदायूं में आंधी का कहर...दो मासूमों समेत पांच लोगों की गई जान

बदायूं में आंधी का कहर...दो मासूमों समेत पांच लोगों की गई जान

बुधवार को आई आंधी ने जानमाल का किया काफी नुकसान, बिसौली तहसील क्षेत्र में हुए हादसे

आंधी बारिश से बचने को ली कोठरी और झोपड़ी में शरण, वहां मौत कर रही थी इंतजार

सबकी बात न्यूज

बदायूं। बुधवार को आई तेज आंधी कुछ लोगों पर कहर बनकर टूटी। आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और दीवारें टूटकर गिर पड़े, जिनके नीचे दबकर दो मासूमों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। 

बिसौली मे इस्लामनगर रोड पर स्थित सिद्धपुर कैथोली गांव में बुधवार को सुनील सिंह की दस साल की बेटी मौसमी, शेर सिंह की नौ साल की बेटी रजनी, भूरे की पत्नी कल्लो व उनकी बेटी नेहा खेत पर गए थे। इसी दौरान तेज आंधी आ गई, जिससे बचने के लिए चारों गांव के ही होतीलाल के खेत में बनी झोपड़ी में चले गए। बताते हैंकि झोपड़ी की एक पीला मिट्टी की चुनाई वाली ईंट की दीवार थी। तेज आंधी को यह दीवार सह न सकी और चारों के ऊपर गिर पड़ी। इससे चारों बुरी तरह घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और सभी को मलबे से निकाला लेकिन तब तक मौसमी और रजनी ने दम तोड़ दिया। कल्लो और नेहा बुरी तरह घायल हो गईं। 

दूसरा हादसा तहसील क्षेत्र के फैजगंज बेहटा इलाके में हुआ। यहां स्थित तर्क परौली गांव में कुछ लोग खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए सभी एक ट्यूबवेल की कोठरी में जाकर खड़े हो गए। इसीदौरान तेज आंधी से पास खड़ा एक बड़ा पेड़ कोठरी पर आ गिरा जिससे कोठरी की छत भरभराकर ढह गई और अंदर मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे में कोठरी में मौजूद करीब 40 वर्षीय महिला लक्ष्मी की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला गीता की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

-------

ट्रक पर गिरा यूकेलिप्टिस का पेड़, चालक की दबकर मौत

बदायूं। बुलंदशहर के अनूपशहर थाने के गांव नगला भोपतपुर निवासी 36 वर्षीय योगेश ट्रक लेकर बाजपुर, उत्तराखंड से बजरी लेकर बुलंदशहर जा रहा था। बिसौलीमें बिल्सी रोड पर सोत नदी के पास तेज आंधी में एक यूकेलिप्टिस का पेड़ टूटकर ट्रक पर आ गिरा। इसके नीचे दबकर योगेश की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ को कटवाकर जैसे तैसे उसके शव को बाहर निकलवाया। 

-------

पिता को खाना देने जा रहा युवक भी आंधी का बना शिकार, मौत

बदायूं। बिसौली के ही मोहल्ला साहूकारा निवासी छुट्टन शर्मा का 22 साल का बेटा अंशुल मंगलवार को अपने पिता को खाना देने जा रहा था। इसी दौरान आंधी आ गई, जिससे एक पेड़ टूटकर अंशुल के ऊपर आ गिरा। नीचे दबकर अंशुल बुरी तरह घायल हो गया। परिवार वालों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। 









Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto