‘विश्व हाथी दिवस’ पर मदर एथीना स्कूल के बच्चों ने लिया पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण का संकल्प
SAB KI BAAT
Aug 12 2026
1570
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में ‘विश्व हाथी दिवस’ के उपलक्ष्य कक्षा पीजी से कक्षा-दो तक के विद्यार्थियों ने वन्य जीव संरक्षण-हाथी परियोजना (एलीफेंट प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए हाथी के मास्क बनाए और हाथी को संरक्षित व सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण की। और कक्षा-11 के विद्यार्थियों ने हाथी पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की। इस अवसर पर ‘प्रोजेक्ट एलीफेंट’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। इसमें दिखाया गया कि हाथी भारत में ही 30 हजार की संख्या में हैं और तस्करी तथा अवैध शिकार के कारण लोग हाथी दांत के लिए उनका अंधाधुंध शिकार कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को हाथियों के बारे में विस्तृत जानकारी मिली। विद्यार्थियों ने इससे अपना ज्ञान बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करते हुए कहा कि जब जंगल में एक हाथी चलता है तो पूरा पारिस्थितिकी तंत्र चलता है। हाथी जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं। हाथी को इकोसिस्टम का अभियंता (इंजीनियर) कहा जाता है। इस समय एशिया के सबसे अधिक हाथी 30 हजार भारत में ही हैं। हमारी सरकार के प्रयासों को सार्थक रूप देने के लिए भविष्य के नागरिकों को जागरूक करना हमारा कर्त्तव्य है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT