जुडवां बेटियों का एक-एक करके गला रेत दिया बाप ने, खून से लथपथ लाशों के साथ बैठकर पुलिस को किया फोन...बोला-'दोनों को मार डाला'

जुडवां बेटियों का एक-एक करके गला रेत दिया बाप ने, खून से लथपथ लाशों के साथ बैठकर पुलिस को किया फोन...बोला-'दोनों को मार डाला'

कानपुर में हुई दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी बोली- 'फांसी दो'

सबकी बात न्यूज

कानपुर। बदायूं के बाद कानपुर में भी एक बाप अपने बच्चों का हत्यारा बन गया। यहां एक बाप ने अपनी दो जुडवां बेटियों का गला चाकू से रेत दिया। इसके बाद खून से लथपथ लाशों के साथ ही बैठ गया। यहीं से पुलिस को फोन करके बताया कि उसने अपनी दोनों बेटियों की हत्या कर दी है। 

बदायूं में जहां शनिवार रात एक बाप ने अपने पांच महीने के बेटे की छत से फेंककर हत्या कर दी, वहीं इससे भी ज्यादा जघन्य वारदात कानपुर में हुई। यहां नौबस्ता थाना क्षेत्र में स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में अभिरंजन मिश्रा का परिवार रहता है। अभिरंजन पेशे से मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) है। परिवार में उसकी पत्नी रेशमा, 11-11 साल की दो जुडवां बेटियां रिद्धि और सिद्धि तथा करीब सात साल का बेटा है। 

रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो बच्चियों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस को यह सूचना देने वाला भी खुद अभिरंजन था। उसने पुलिस को फोन करके बताया कि उसने अपनी दोनों जुडवां बेटियों को मार डाला है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में घुसते ही पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। कमरे में चारों तरफ खून की खून फैला था और दो बच्चियों की लाशें पड़ी थीं। दोनो के गले गटे हुए थे। 

-------

पत्नी पर करता था शक, डिप्रेशन का भी मरीज बताया जा रहा

कानपुर। बताया जाता है कि अभिरंजन मिश्रा अपनी पत्नी पर शक करता था तथा काफी समय से डिप्रेशन में था। पुलिस के अनुसार, परिवार में अक्सर कलह होती थी, लेकिन उसने दोनों बच्चियों की हत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या अभिरंजन अपनी पत्नी और बेटे की भी हत्या करना चाहता था। 

-------

पत्नी बोली- 'मारपीट करता था पति, फांसी दो'

कानपुर। पत्नी रेशमा के अनुसार, अभिरंजन अक्सर शराब पीकर घर आता था और उससे मारपीट करता था। नींद की गोलियां भी लेता था। वह उस पर शक करता था। पूरे घर में सीसीटीवी लगा रखे थे। पत्नी रेशमा ने कहा कि उसे फांसी दो। 


बेटा सोता था मां के पास

कानपुर। रेशमा के अनुसार, बेटा उसके पास सोता था जबकि दोनों बच्चियों को अभिरंजन अपने पास सुलाता था। अभिरंजन अक्सर मौत की बात करता था। वह कहता था कि वह मर जाएगा और अपनी बेटियों को भी साथ ले जाएगा। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 

-----

ऐसी ही घटनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

- बदायूं में बाप बना हैवान...पत्नी की गोद से छीन लिया पांच महीने का बेटा, फिर छत से फेंक दिया

https://sabkibaat.in/post/in-badaun-the-father-became-a-beast----snatched-the-five-month-old-son-from-the-wife-s-lap-then-threw-him-from-the-roof-







Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto