बारिश के बीच ढह गया मकान का लिंटर, चार लोग दबे, एक युवती की मौत

बारिश के बीच ढह गया मकान का लिंटर, चार लोग दबे, एक युवती की मौत

सहसवान के मोहल्ला पठानठोला में बृहस्पतिवार देर रात हुआ हादसा

सब की बात न्यूज

बदायूं। बृहस्पतिवार रात एक मकान का लिंटर गिर जाने से चार लोग मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवती की मौत हो गई जबकि अन्य तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसा सहसवान नगर के मोहल्ला पठानटोला में रात करीब ढाई बजे हुआ दरअसल, रात में काफी देर तक रुक-रुककर बारिश होती रही जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। मोहल्ले में अरशद का परिवार रहता है। यहां उसकी पत्नी शकीला, बेटी मोनी और बेटा आरिश कमरे में सो रहे थे। अरशद के भाई अशरफ की बेटी सबीना भी यहां आई हुई थी। वह भी तीनों के साथ सोई थी। इसी बीच रात करीब ढाई बजे कमरे का लिंटर अचानक ढह गया और चारों लोग मलबे की नीचे दब गए।

चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोगों समेत आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए और मलबा हटाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जैसे तैसे चारों को मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक सबीना की मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह समेत राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। घर वालों ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto