बदमाशों को शोर मचा...हड़बड़ाहट में छत से सिर के बल गिरा युवक, मौत
SAB KI BAAT
Jul 29 2025
2070
बदायूं। गांव में बदमाश आने का शोर मचने पर छत पर सो रहा युवक हड़बड़ाहट में भागा और सिर के बल नीचे आ गिरा। परिवार वाले उसे एक के बाद दूसरे अस्पताल लेकर भागे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव सिसरका में सोमवार की रात करीब दो बजे अचानक शोर होने लगा। पता चला कि गांव में बदमाश घुस आए हैं। ग्रामीण अपनी छतों पर नजर आने लगे। इसी बीच गांव में 33 वर्षीय नीरज कुमार भी अपनी छत पर सो रहा था। शोर मचने पर वह हड़बड़ाहट में उठा और छत से सीधे नीचे आ गिरा। उसके सिर में काफी चोट आईं। इसके बाद परिवार वालों ने शोर मचा दिया। परिवार
वालों के अनुसार, छत से गिरते ही नीरज बेहोश हो गया। परिवार वाले उसे लेकर चन्दौसी के एक निजी अस्पताल भागे लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे देखकर हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसकमे बाद परिवार वाले उसे एक अन्य अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
------
गांवों में उड़ रही ड्रोन की अफवाह, जागकर रात गुजार रहे लोग
बदायूं। इस समय गांवों में ड्रोन उड़ने की अफवाह उड़ रही है। कोई इसे चोरों की आवाजाही तो कोई इसे गांवों पर चोरों द्वारा नजर रखने की बात कह रहा है। हर व्यक्ति ड्रोन के संबंध में अपना ज्ञान बघारता दिख रहा है जबकि पुलिस लगातार ड्रोन की अफवाह न फैलाने और इन पर ध्यान न देने की बात कह रही है। जिस गांव में इसकी अफवाह उड़ती है वहां ग्रामीण रात-रात भर जगकर पहरा देकर पूरी रात गुजार देते हैं। लोगों का कहना है कि सिसरका में भी कुछ ऐसी ही अफवाह उड़ी थी, जिसका खामियाजा नीरज को अपनी जान देकर चुकाना पड़ी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
978
-
बदायूं समाचार
645
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
