इस जगह के सराफा कारोबारी को पुलिस ने माफिया किया घोषित, जानिये कहां का है मामला...

इस जगह के सराफा कारोबारी को पुलिस ने माफिया किया घोषित, जानिये कहां का है मामला...

वाराणसी। लोगों को असली जेवर बताकर नकली सोने के जेवर देने वाले एक ज्वैलर्स को पुलिस ने माफिया घोषित किया है। इस ज्वैलर्स पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं। माफिया घोषित होने वाला चंद्रा ज्वैलर्स का मालिक प्रशांत सिंह गहरवार है। गहरवार 11 मुकदमों में नामजद है, जिनमें अधिकांश मामले धोखाधड़ी करने और धमकी देने के हैं। 

वाराणसी के महावीर मंदिर रोड, अर्दली बाजार निवासी प्रशांत सिंह मौजूदा समय में जसां थाना क्षेत्र के पदसीपुर में रहता है। वह चंद्रा ज्वैलर्स का मालिक है। बताया जाता है कि वह नकली सोने के जेवर बेचने के साथ कई आपराधिक मामलों में लिप्त है, जिनमें धमकी देने और मारपीट के मामले शामिल है। पहले वह लोगों को असली बताकर नकली सोने के जेवर बेचता था और फिर शिकायत करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी, और गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं और वर्तमान में वह जिला जेल में बंद है। ये मामले भी उस पर ढाई साल के भीतर दर्ज हुए हैं। अब पुलिस ने उसे माफिया घोषित कर दिया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto