तीन दिन से लापता था युवक, अब सेप्टिक टैंक में पड़ा मिला शव...हालात कर रहे हत्या का इशारा

तीन दिन से लापता था युवक, अब सेप्टिक टैंक में पड़ा मिला शव...हालात कर रहे हत्या का इशारा

बदायूं। तीन दिन से लापता युवक का शव रविवार को उसके ही दोस्त के निर्माणाधीन मकान के खुले पड़े सेप्टिक टैंक में मिला। प्रथम दृष्टया हालात युवक की हत्या का इशारा कर रहे हैं। बताते हैं कि युवक का अपनी पत्नी और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। 

उझानी के किलाखेड़ा मोहल्ला में गौरव मथुरिया अपने परिवार के साथ रहते थे। बताते हैं कि उनका अपनी पत्नी प्रीति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। इसी के चलते तीन दिन पहले पह अपने घर से लापता हो गए थे। रविवार को गौरव का शव उनके दोस्त चरनसिंह के निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में मिला। सूचना पर परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरव के घर वाले उसके ससुराल वालों पर जबकि ससुराल वाले गौरव के घर वालों पर ही आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। हालांकि जिन हालातों में गौरव का शव मिला है वह उसकी हत्या की तरफ ही इशारा कर रहे हैं। 

----------

...तो क्या पिटाई की वीडियो गौरव की है ?

बदायूं। गौरव की मौत के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक को कुछ लोग गिराकर पीट रहे हैं। वीडियो में कुछ महिलाएं और एक बच्चा भी दिख रहा है। यह वीडियो गौरव के पत्नी और उसके ससुराल वालों की बताते हुए यह दावा किया जा रहा है कि गौरव की पत्नी और उसके ससुराल वाले गौरव को आए दिन पीटते थे। तीन दिन पहले भी उसे पीटा गया था। हालांकि 'सब की बात न्यूज' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto