वीडियोः ये महिला दरोगा तो बड़ी खतरनाक! जाम में फंसी तो बोली...'होश में रह, मुंह में मूत दूंगी'

वीडियोः ये महिला दरोगा तो बड़ी खतरनाक! जाम में फंसी तो बोली...'होश में रह, मुंह में मूत दूंगी'

वीडियो सामने आने के बाद किया गया लाइन हाजिर, होगी विभागीय जांच

जाम में कार फंसने पर दूसरे कार सवार से की थी अभद्रता

सबकी बात न्यूज। अपनी कार के आगे खड़ी कार पर सवार व्यक्ति से अभद्रता करने वाली महिला दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है। महिला दरोगा का कार सवार से यह कहते हुए वीडियो वायरल हुआ था कि....'तेरे मुंह में मूत दूंगी। '

(देखें वीडियो)- 

मामला मेरठ के आबूलेन मार्केट का है और घटना 28 दिसंबर की शाम करीब सात बजे की है। बताते हैं कि शाम को बाजार में जाम जैसी स्थिति थी। रत्ना राठी नाम की यह महिला दरोगा भी जाम में फंसी हुई थी। रत्ना अलीगढ़ के महुआ थाने में तैनात हैं। बताते हैं कि एक कार उनकी कार के आगे लगी थी। इसी दौरान रत्ना अपनी कार से


उतरी और आगे वाली कार में सवार व्यक्ति को धमकाने लगीं। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया। वीडियो में रत्ना साफ कहती सुनी जा सकती हैं- जरा होश में रह मुंह में मूत दूंगी। इस दौरान कार चला रहा व्यक्ति भी उतर आता है और विरोध करता दिखाई देता है। 

---------

सरकारी काम का बहाना बनाकर गई थीं मुजफ्फरनगर

सबकी बात न्यूज। अधिकारियों की जांच में सामने आया है कि महिला दरोगा रत्ना राठी सरकारी काम का बहाना बनाकर मुजफ्फरनगर गई थीं और रास्ते में मेरठ में अपने दोस्तों के साथ शॉपिंग करने रुकी थी। इसी दौरान वह जाम में फंस गई। 

-------

जिस कार में सवार, उसके 14 चालान पेंडिंग

सबकी बात न्यूज। ये भी सामने आया है कि जिस कार में महिला दरोगा सवार थीं उसके 14 चालान पेंडिंग में चल रहे हैं, जिनकी कुल राशिी करीब 44 हजार बैठती है। अब वीडियो सामने आने के बाद अलीगढ़ के एसएसपी ने महिला दरोगा को न केवल लाइन हाजिर कर दिया है बल्कि उनके खिलाफ विभागी जांच के भी आदेश दिए हैं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto