बदायूं का ये दरोगा बोला-'कितनी पिन मारोगे, अपना मुकदमा बचा लो पहले'...इधर,खनन माफिया की शिकायत पर पलटा पीड़ित

बदायूं का ये दरोगा बोला-'कितनी पिन मारोगे, अपना मुकदमा बचा लो पहले'...इधर,खनन माफिया की शिकायत पर पलटा पीड़ित

पहल बोला किसी की न होती पुलिस...फिर कहा-मैंने नहीं की शिकायत

एडीजी के यहां की थी शिकायत, चर्चा इस बात की कि पुलिस ने दबाव बनाकर बनवाई वीडियो

सबकी बात न्यूज

बदायूं। पुलिस का दबाव क्या होता है, इसके तमाम उदाहरण आपने देखे होंगे, सुने होंगे। जिले में इस बार नंबर है फैजगंज बेहटा पुलिस का और उसे बचाने वाले हैं जिले के आला अधिकारी। बिना रवानगी और आमद दर्ज कराए दूसरे जिले में हड़काने पहुंची फैजगंज बेहटा को बचाने में अधिकारी किस कदर आगे आए हैं, इसका पता इसी से चल जाता है कि पहले तो पीड़ित की शिकायत को अनसुना कर दिया गया। त्रस्त होकर पीड़ित ने जब एडीजी के यहां शिकायत कर दी तो पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित को ही दाब दिया। अब पीड़ित एक वीडियो बनाकर कह रहा है कि उसने कोई शिकायत ही नहीं की थी। 

------

जानिये, क्या है पूरा मामला

बदायूं। सम्भल जिले की चन्दौसी तहसील के थाना बनियाठेर के मोहम्मदपुर बाबई निवासी अनीस अहमद ने करीब एक सप्ताह पहले एडीजी, बरेली जोन को प्रार्थना पत्र दिया। उनके अनुसार, विगत 10 जनवरी को थाना फैजगंज बेहटा की पुलिस उनके घर में जबरन घुस आए और परिवार की महिलाओं व बच्चों के साथ गाली गलौज करने लगे। शिकायत में अनीस ने कहा था कि फैजंगज का एक व्यक्ति खनन माफिया है जो पुलिस की सांठगांठ से अपना धंधा कर रहा है। अनीस के अनुसार, उसकी जेसीबी मशीन को इस खनन माफिया ने किराये पर लिया था। जिसका पौने दो लाख से ज्यादा किराया न देने पर उसने माफिया के यहां से मशीन हटा ली थी। उसने जब माफिया से किराये के पैसे मांगे तो माफिया ने उसके यहां पुलिस भेज दी। अनीस के अनुसार, उसके घर में कैमरे लगे हैं, जिसमें पुलिस कर्मी साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वालों ने उसके परिवार वालों को खनन माफिया का नाम लेते हुए धमकी दी थी कि वह हमारा बहुत खास है। अनीस या तो अपनी मशीन उसके अंडर में चलाए, नहीं तो उसका एनकाउंटर कर देंगे। 

-------

शिकायत में लिए थे इन पुलिस कर्मियों के नाम

बदायूं। एडीजी को की गई शिकायत में अनीस ने जिन पुलिस कर्मियों का जिक्र किया था, उनमें एक दरोगा, जिसका नाम नामालूम समेत सिपाही विकास चौधरी, जसवीर, कपिल शर्मा, राहुल कुमार तथा एक महिला पुलिस कर्मी राखी व दूसरी का नाम नामालूम, शामिल हैं। 

------

अब वीडियो में ये कह रहा अनीस

बदायूं। बताया जा रहा है कि एडीजी के यहां शिकायत पहुंचने पर जिले के आला अधिकारियों में खलबली मच गई। इसके बाद फैजगंज पुलिस को बचाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी गई। बताते हैं कि अनीस पर दबाव डालकर उससे वीडियो बनवाई गई। इस वीडियो में अनीस कह रहा है कि सीसीटीवी वीडियो वाली वीडियो में उसका नाम आया है, लेकिन उसका ऐसा कोई प्रकरण नहीं है। यह अधिकारियों को भ्रमित करने के लिए और नाजायज फायदा उठाने के लिए लोगों ने की है। 

(शुरू से जानने के लिए देखें ये पूरी वीडियो)- 


दरोगा ने हड़काया, बोला- पहले अपने कपड़े बचा लो'

बदायूं। इसके बाद एक ऑडियो वायरल हुई, जिसमे दरोगा कह रहा है कि 'कर लिया फोन अनीस को, कितनी पिन मारोगे, पहले अपने कपड़े बचा लो, अनीस के चक्कर में न पड़ो।' ये ऑडियो दरोगा नरेंद्र सिंह की बताई जा रही है। ऑडियो में जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है, वह फैजगंज का तालिब बताया जा रहा है। 

(सुनिये ऑडियो)- 


मुख्य खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

- ये पुलिस है या खनन माफिया की 'रिकवरी एजेंट'... दूसरे जिले में हड़काने पहुंच गए बदायूं के इस थाने के खाकी वाले 

https://sabkibaat.in/post/is-this-the-police-or-the-mining-mafia-s--recovery-agent-----khaki-men-of-this-badaun-police-station-reached-another-district-to-create-panic


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto