मर चुके व्यक्ति के नाम से हो रहा था यह काम...चेकिंग में पकड़ा गया तो मारपीट
SAB KI BAAT
Mar 27 2026
1550
बिजली विभाग ने आरोपित के खिलाफ कराई एफआईआर
सबकी बात न्यूज
बदायूं। मर चुके व्यक्ति के नाम से चल रही आटा चक्की जब चेकिंग में पकड़ी गई तो बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट की गई। विभागीय कर्मचारियों की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मामला इस्लामनगर का है। क्षेत्र के गांव अल्लेहपुर निवासी चेतन की मौत हो चुकी है। उनके नाम से एक चक्की का कनेक्शन गांव में था। बिजली विभाग की टीम जब यहां चेकिंग को पहुंची तो पता चला कि गांव में चक्की नहीं चल रही है तथा कनेक्शन धारक चेतन की मौत हो चुकी है। पता चला कि उनके नाम से चक्की कस्बे में चलाई जा रही है जो कि अवैध है। इसके बाद जेई विक्रम कुमार की अगुआई में टीम कस्बे के मोहल्ला काजी टोल पहुंची। आरोप है कि जब चक्की चलाने वाले कुलदीप गुप्ता से टीम ने बकाया बिल जमा करने को कहा तो वह अभद्रता पर उतर आया। इसके बाद वह गाली गलौज करने लगा। टीम ने जब विरोध किया तो उसने कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों के एकत्र होने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद बिजली कर्मियों ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शांति भंग की धाराओं में उसका चालान किया गया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT