नहाते समय गंगा में मथुरा के दो युवक डूबे, एक को बचाया, दूसरा लापता
SAB KI BAAT
Apr 05 2025
2020
बदायूं। कछला में गंगा स्नान करते वक्त मथुरा के दो युवक गहरे पानी में डूब गए। एक को तो गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया, लेकिन दूसरे का पता नहीं लग सका। उसकी तलाश जारी है।
मथुरा के थाना छटीकरा निवासी 18 वर्षीय गर्व और 18 वर्षीय मयंक अपने परिजनों के साथ शनिवार को कछला आए थे। दिन में सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे कि इसी दौरान मयंक और गर्व गंगा की धार में आगे बढ़ गए। एक जगह पानी गहरा था, जिस कारण दोनों उसमें डूबने लगे। दोनों की आवाज सुनकर परिवार वालों ने शोर मचाया तो कुछ गोताखोर वहां आ गए और उन्होंने गंगा में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने जैसे तैसे गर्व को तो निकाल लिया लेकिन तब तक मयंक गंगा की धार के बीच लापता हो गया। शाम तक उसे ढूंढने के प्रयास किए जा रहे थे।
-----------
हर साल होते हैं दर्जनों हादसे, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नहीं
बदायूं। कछला गंगा में स्नान करने आसपास के जिलों से ही नहीं बल्कि राजस्थान तक के लोग बड़ी संख्या में आते हैं। खास पर्वों पर तो यहां लाखों की भीड़ जुटती है लेकिन उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कहीं नजर नहीं आते। हालांकि हर हादसे के बाद इंतजाम किए जाने का शोर तो मचता है लेकिन कुछ दिन बार सब शांत हो जाता हैं। ऐसे में तमाम लोगों की गंगा में डूबकर मौत हो चुकी है तो कई का तो आज तक पता ही नहीं चल सका।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT