उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल 26 को आएंगे

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल 26 को आएंगे

बदायूं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की कार्य समिति की बैठक जिला महामंत्री यश मसीह के कार्यालय पर आयोजित की गयी।

बैठक में 26 जुलाई को प्रान्तीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल के जनपद में भ्रमण कार्यकम की रूपरेखा बनाई गयी। वक्ताओं ने कहा कि कि इंदिरा चौक स्थित कमल पैलेस पर अध्यक्ष  का स्वागत किया जायेगा। इसके बाद वह जनपद के व्यापारियों की समस्याओं को सुनेगे और उनके निराकरण हेतु लखनऊ में उच्च अधिकारियों एवं मंत्रियों से मिलकर समस्यो का निराकरण करायेगे।

जिला अध्यक्ष कृष्णदेव चांडक ने कहा कि जनपद में हो रही बिजली कटौती को बन्द कराने हेतु अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। महामंत्री यश मसीह ने शहर में जाम और अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों से इस समस्या को हल करने हेतु मांग की जाएगी। 

जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि शहर में रोडवेज, कचहरी, बाजार में टैम्पों, ई रिक्शा द्वारा जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। इसके लिए अधिकारियों से मिलकर निस्तारण कराया जाना चाहिए। प्रान्तीय उपाध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि सभी व्यापार संगठनों को मिलकर सभी व्यापारी बन्धुओं की समस्याओं कि निस्तारण हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर अनिल माहेश्वरी जिला उपाध्यक्ष उझानी , अभिषेक वंसल जिला उपाध्यक्ष, सन्तोष शर्मा,  दिनेश गुप्ता , राहुल वर्मा आदि व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto