कब्जे का विरोध किया तो तोड़ी थार...अब 'पिस्टल' की वीडियो वायरल कर फंसाना चाह रहे दबंग
SAB KI BAAT
Aug 08 2025
4740
उघैती के एक युवक ने गांव के दबंगों पर लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर
बोला- ब्राह्मण समाज के लोग जमीन पर लगवाना चाह रहे हैं परशुराम की प्रतिमा, दबंग कर रहे विरोध
बदायूं। उघैती के एक युवक को ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने का विरोध करना भारी पड़ गया। युवक का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो दबंगों ने उसकी थार गाड़ी में तोड़फोड़ की। केवल इतना ही नहीं, दबंग उस पर व उसके भाई का पिस्टल का वीडियो वायरल कर उसे फंसाना चाह रहे हैं, जबकि वह पिस्टल नहीं लाइटर है।
उघैती के गांव ईखखेड़ा निवासी सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके गांव के कुछ लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रखा है। वह तथा गांव के तमाम लोग इस जमीन पर भगवान पररशुराम की प्रतिमा लगवाना चाहते हैं लेकिन दबंग इसका विरोध कर रहे हैं। सौरभ का आरोप है कि दबंगों ने बहाने से उसे सती माता मंदिर पर विगत बुधवार को बुलाया था। यहां दबंगों ने उसे घेर लिया और मारपीट की कोशिश की।
-------
बचने के लिए दिखाया था पिस्टल वाला लाइटर
बदायूं। सौरभ का कहना है कि जब दबंगों ने उसे घेर लिया तो उसके छोटे भाई ने बचने के लिए पिस्टल वाला लाइटर निकाल लिया तो दबंगों ने उसकी वीडियो बना ली। वे लोग जैसे तैसे वहां से बचकर निकले तो नागर-रुदैना मार्ग पर 
दबंगों ने उसकी थार गाड़ी रुकवा ली और उसके साथ मारपीट करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। सौरभ ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है।
(देखें वीडियो)
वीडियो बनाकर दी सफाई, बोला-फंसाना चाह रहे दबंग
बदायूं। घटना के बाद सौरभ ने खुद की वीडियो बनाकर सफाई दी है कि दबंग उसे व उसके भाई को पिस्टल वाली वीडियो वायरल कर फंसाना चाह रहे हैं। वीडियो में उसने पिस्टल से लाइटर जलाकर भी दिखाया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
991
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
579
-
जिला
223
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter