ट्रक से टक्कर के बाद पहिये के नीचे फंस गई महिला, मौके पर हुई मौत
SAB KI BAAT
Jun 21 2024
2190
बदायूं। रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में बाइक से जा रहे दंपती हादसे का का शिकार हो गए। बाइक की टक्कर ट्रक से हो गई, जिसके बाद महिला ट्रक के पहिये के नीचे फंस गई। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति व परिवार की एक अन्य महिला घायल हो गए।

हादसा शुक्रवार की दोपहर में हुआ। उसावां थाना क्षेत्र में धर्मपुर के पास बदायूं- फरुर्खाबाद हाईवे पर एक बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भसराला निवासी वसीम अपनी 25 वर्षीय पत्नी शाहीन व परिवार की महिला चांदनी के साथ शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के ग्राम पटना देवकली में चचेरी साली की शादी में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर के बाद शाहीन ट्रक के पहिये में फंस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पति वसीम व चांदनी गम्भीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आधा घंटे तक लगे जाम में सड़क के दोनों तरफ वाहन एक. हो गए।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
984
-
बदायूं समाचार
650
-
गतिविधियां
560
-
जिला
204
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good