वाह! रोडवेज बस में टिकट लेकर बरेली से बदायूं आए दो 'खरगोश'...दिए 150 रुपये
SAB KI BAAT
Jun 22 2024
6380
रोडवेज बस परिचालक ने बनाया दो खरगोशों का टिकट...सामान के ऐसे ही वसूले 450 रुपये
बदायूं। रोडवेज की बसों में यात्रियों से पैसे लेकर सामान ढोने के चर्चे तो आपने सुने भी होंगे और देखे भी होंगे कि किस तरह रोडवेज परिचालक कई-कई कुंटल माल बिना चेक किए ऐसे ही बसों में कुछ पैसों के ऐवज में भर लेते हैं। पर, ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि किसी यात्री द्वारा पिंजरे में ले जाए जा रहे खरगोशों का टिकट भी बना दिया गया हो।
शनिवार को ऐसा ही वाकया बरेली डिपो की बस संख्या यूपी-78-जेटी 9265 में हुआ। दरअसल एक यात्री आने साथ खरगोशों के दो बच्चे पिंजरे में रखकर बरेली से बदायूं जाने के लिए इस बस में चढ़ा था। पहले तो परिचालक की उससे बहस हुई लेकिन परिचालक नहीं माना और उसने खरगोशों के दो बच्चों के टिकट भी बना दिए। ऐसे में यात्री से 75-75 रुपये के हिसाब से 150 रुपये और ले लिए गए। यात्री ने भी मजबूरी में टिकट कटाए और बदायूं आया।
--------
आरोप- 450 रुपये लेकर चढ़ा लिया लकड़ी का सामान
बदायूं। इसी बस में एक यात्री लकड़ी का सामान लेकर चढ़ा लेकिन उसका एक ही टिकट परिचालक ने बनाया जबकि सामान के 450 रुपये अतिरिक्त वसूल लिए गए। इसकी कुछ यात्रियों ने वीडियो भी बना ली, जिसमें यात्री यह कहता दिखाई दे रहा है कि उसने एक ही टिकट ली है और सामान के 450 रुपये परिचालक को दिए हैं। (देखें वीडियो) -
पशुप्रेमी विकेंद्र ने एक्स पर की शिकायत
बदायूं। इस मामले को लेकर पशुप्रेमी विकेंद्र शर्मा ने एक्स पर लिखते हुए शिकायत की है। पशु प्रेमी ने लिखा है कि अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच करें और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT