...तो क्या दोस्तों ने ही ले ली जान, कूरियर कंपनी के टीम लीडर की यहां हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
SAB KI BAAT
Feb 15 2026
1480
परिवार वालों ने पुलिस को दी तहरीर, हत्या का आरोप
सबकी बात न्यूज
चन्दौसी (सम्भल)। चन्दौसी में रहने वाले एक कूरियर कंपनी के टीम लीडर की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। उसके परिवार वालों ने टीम लीडर के तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रविवार को तहरीर दी हैं ।

चन्दौसी की गणेश कॉलोनी में गली नंबर 11 में रहने वाले मोनू सिंह डेल्हीवरी कूरियर कंपनी में टीम लीडर थे। शनिवार को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को उनके भाई सोनू सिंह ने पुलिस में तहरीर दी, जिसमें कहा गया है कि 13 फरवरी की शाम करीब छह बजे मोनू के दोस्त सतेंद्र, देशराज और कौशल मोनू को गुमथल चौराहा स्थित उसके ऑफिस से बुलाकर ले गए। आरोप है कि इन लोगों ने
धोखे से मोनू को जहर दे दिया और उसे बेहोशी की हालत में ऑफिस के बाहर छोड़कर भाग गए। ऑफिस के एक कर्मचारी ने परिवार वालों को सूचना दी तो वे वहां पहुंचे। तहरीर के अनुसार, परिवार वाले मोनू को अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मोनू के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1001
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT