वीडियोः नाम की हैं गोशालाएं...यहां सड़कों पर मरते हैं गाय और बछड़े, लाश को कुत्ते नोचते हैं, पर किसे परवाह

वीडियोः नाम की हैं गोशालाएं...यहां सड़कों पर मरते हैं गाय और बछड़े, लाश को कुत्ते नोचते हैं, पर किसे परवाह

बिसौली-दबतोरी पर बछड़े के शव को नोच रहे कुत्ते, दो दिन से पड़ा सड़ रहा है

प्रधान को बताने पर भी नहीं हुई कार्रवाई, दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घुमंतू गायों को रखने के लिए गोशालाएं तो बनवा दीं, लेकिन जिले का सिस्टम इनका पलीता लगाने में लगा है। अधिकारी बेपरवाह हैं तो कर्मचारी सुस्त। कहीं गाय मर रही हैं तो कहीं उनके बछड़े, पर किसी को दिखाई नहीं दे रहे। हद तो तब हो जाती है जब किसी वजह से सड़क पर उनकी मौत हो जाती है और उनकी लाशों को कुत्ते नोचते रहते हैं। ऐसा ही नजारा रविवार को बिसौली में देखने को मिला। 


बिसौली-दबतोरी रोड पर स्थित गांव बजरिया की सड़क पर रविवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने गोशालाओं की स्थिति को एक बार फिर सामने लाकर रख दिया। इस सड़क पर गाय के एक बछड़े का शव पड़ा है, जिसे कुत्ते नोचते दिखाई दिए। ग्रामीणों के अनुसार, बछड़े का शव पड़े दो दिन बीत चुके हैं लेकिन उसे देखने वाला कोई नहीं। ग्रामीण कहते हैं कि इस बारे में प्रधान को भी बताया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शव सड़ने के कारण उसकी दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कुछ पशु प्रेमियों ने सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई और एक्स पर भी ट्वीट किया। 

 (देखें वीडियो)- 

गोशाला की क्षमता 50, पर मौजूद केवल 15

बदायूं। ग्रामीणों की मानें तो गांव में गोशाला बनी है, जिसकी क्षमता 50 पशु रखने की है, लेकिन यहां करीब 15 पशु ही मौजूद हैं। गांव में तमाम पशु घूमते नजर आते हैं लेकिन उन्हें गोशाला में नहीं रखा जाता। पशु प्रेमियों ने इसकी भी शिकायत की है। 

-----

ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें- 

- इन गायों के शरीर से 'झांकती' हड्डियों और गोशालाओं की दुर्दशा देखिए...'योगीराज' में ये हाल है तो...

https://sabkibaat.in/post/look-at-the-bones--peeking-out--from-the-bodies-of-these-cows-and-the-plight-of-cow-shelters---if-this-is-the-condition-in--yogiraj--then---

- चुनाव जीतने तक ही थी पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा और पूर्व मंत्री आबिद को गायों की चिंता! ....ये हम नहीं, कह रहा है ये शख्स

https://sabkibaat.in/post/municipal-chairperson-fatima-raza-and-former-minister-abid-were-concerned-about-cows-only-till-they-won-the-elections-

- 'गोशाला में मर रही हैं गाय, नहीं हो रही देखभाल, 80 हजार दे दो वरना...'

https://sabkibaat.in/post/-cows-are-dying-in-the-cowshed-no-care-is-being-taken-give-80-thousand-or-else----

- खैरी गोशाला में भी घोटाला, चारा खा रहे जिम्मेदारः भाकियू

https://sabkibaat.in/post/scam-in-khairi-gaushala-too-people-eating-fodder-are-responsible-bku

- कागजों में 75, पर गोशाला में 30 गाय...कहां गईं बाकी ! भाकियू का सवाल

https://sabkibaat.in/post/75-cows-on-paper-but-30-cows-in-the-cow-shed---where-did-the-rest-go--bku-s-question

- गोशाला में बीमार गायों की दुर्दशा का वीडियो वायरल, डीएम से कार्रवाई की मांग

https://sabkibaat.in/post/video-of-plight-of-sick-cows-in-cowshed-goes-viral-demand-for-action-from-dm

- 'योगी राज' है यहां, जहां गाय नहीं 'गोमाता' है...नजर डाल लीजिए, भ्रम दूर हो जाएगा

https://sabkibaat.in/post/there-is--yogi-raj--here-where-there-is--mother-cow--instead-of-cow---take-a-look-the-confusion-will-go-away-


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto