'योगी राज' है यहां, जहां गाय नहीं 'गोमाता' है...नजर डाल लीजिए, भ्रम दूर हो जाएगा

'योगी राज' है यहां, जहां गाय नहीं 'गोमाता' है...नजर डाल लीजिए, भ्रम दूर हो जाएगा

बदायूं। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का दावा करने वाले 'योगी राज' में गायों को गोशालाओं में भेजने के दावे तो किए गए लेकिन सत्यता सब जानते हैं। अन्य सरकारों के कार्यकाल में गोवंशीय पशुओं के लिए गोशालाएं नहीं बनवाई गईं लेकिन तब भी इतने पशु सड़कों और खेतों में नहीं दिखाई देते थे। पर, अब जब पूरी सरकारी मशीनरी गोशालाओं में गोवंशीय पशुओं को रखने का दावा कर रही है तो यह तस्वीरें और वीडियो उनके मुंह पर तमाचा जैसा है। (देखिये तस्वीरें और वीडियो) -


एक वीडियो दहेमी गांव की है जिसमें किसान खेतों से छुट्टा पशुओं को दौड़ा रहा है तो दूसरी वीडियो और तस्वीरें ब्लॉक जगत के मुहम्मदनगर सुलरा की गोशाला की बताई जा रही हैं जहां गायें मृत अवस्था में जमीन में आधी अधूरी दबी पड़ी हैं और चील कौवों का निवाला बन रही हैं। सभी तस्वीरें और वीडियो शुक्रवार के हैं जो ये सोचने पर मजबूर करते हैं कि गोशालाओं की आड़ में कैसे सरकारी मशीनरी सरकार को धोखा देकर अपनी जेब गर्म करने में लगी है। फर्जी गोशालाओं के नाम पर कैसे सरकार को चूना लगाया जा रहा है। खेतों और सड़कों पर ये पशु लोगों की जान ले रहे हैं और शासन प्रशासन तमाश देख रहा है। 

आप भी देखिये ये वीडियो और तस्वीरें और खुद विचार कीजिए। यदि सरकारी व्यवस्था पर प्रहार करके जगाना चाहते हैं तो कमेंट में अपनी राय भी दीजिए और वीडियो शेयर कर शासन तक अपनी आवाज पहुंचाईये। 

----

सबंधित अन्य खबरें व वीडियो देखने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें-

- हे गौमाता, हे सांड़ देव!.... 'बाबा' आ रहे हैं, इज्जत और नौकरी दोनों बचा लेना

https://sabkibaat.in/post/yogi-is-coming-tomorrow
--------



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto