गोशाला में बीमार गायों की दुर्दशा का वीडियो वायरल, डीएम से कार्रवाई की मांग
SAB KI BAAT
Aug 18 2024
2550
बदायूं। सोशल मीडिया पर गायों और गोशाला की दुर्दशा का वीडियो वायरल होने पर पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने डीएम को ईमेल के माध्यम से अवगत कराते हुए गोवंशीय पशुओं की दशा की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है। (देखें वीडियो)
वायरल वीडियो ब्लॉक जगत की ग्राम पंचायत खिरिया रहलू का बताया जा रहा है। वीडियो में गोशाला में फैली गंदगी तथी बीमार गाय देखी जा रही हैं। इस संबंध में पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने डीएम को मेल पर अवगत कराते हुए कहा है कि गोशाला में चारे के नाम पर गायों को हरे चारे की बजाय केवल सूखा भूसा दिया जा रहा है। केयरटेकर और पशु चिकित्साअधिकारी अपनी ड्यूटी के नाम पर केवल औपचारिकता कर रहे हैं, जिसके चलते गाय बीमार हो रही हैं और उनका इलाज नहीं किया जा रहा है। पशु प्रेमी ने मांग की है कि इस मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
----
पशुप्रेमी ने ये उठाई मांगें
- केयरटेकर की ड्यूटी 24 घंटे होनी चाहिए।
- पशु चिकित्सक प्रतिदिन गोशाला जाने चाहिए।
- बीमार गायों को स्वस्थ गायों से अलग रखा जाना चाहिए।
- बारिश के मौसम में गोशाला में कीचड़ नहीं होनी चाहिए।
- हरे चारे के साथ सीसीटीवी की व्यवस्था भी गोशाला में होनी चाहिए।
- बीमार गोवंश को दिए जाने वाले उपचार और दवाओं की जानकारी के लिए एक अलग रजिस्टर होना चाहिए।
-----
संबंधित खबर तथा वीडियो देखने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें-
- 'योगी राज' है यहां, जहां गाय नहीं 'गोमाता' है...नजर डाल लीजिए, भ्रम दूर हो जाएगा
- हे गौमाता, हे सांड़ देव!.... 'बाबा' आ रहे हैं, इज्जत और नौकरी दोनों बचा लेना
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
984
-
बदायूं समाचार
650
-
गतिविधियां
560
-
जिला
204
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good