खेलते-खेलते सड़क किनारे नाले में गिर गई दो साल की मासूम, मौत

खेलते-खेलते सड़क किनारे नाले में गिर गई दो साल की मासूम, मौत

बदायूं। खेलते-खेलते दो साल की मासूम बच्ची सड़क किनारे नाले में गिर गई। परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पुठी सराय का है। यहां रहने वाले गंगाधर की दो साल की बेटी नंदनी रविवार को अपने घर के सामने खेल रही थी। बताते हैं कि गंगाधर के मकान के सामने सीसी रोड है, जिसके किनारे एक नाला है। नंदनी खेलते-खेलते इस नाले के पास चली गई और उसमें गिर गई। उसकी चीख सुनकर आसपास

के लोग एकत्र हुए। परिवार वालों ने उसे जैसे तैसे निकाला और डॉक्टर के पास लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने बच्ची के शव को दफन कर दिया। 

------

अलापुर में तालाब में डूब गया था तीन साल का बालक

बदायूं। विगत शनिवार को अलापुर क्षेत्र के गांव अल्लापुर में तीन साल के बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। बताते हैं कि गांव निवासी रोहताश का तीन सालका बेटा लगी घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह तालाब की ओर चला गया और उसमें डूब गया। जब काफी देर तक बच्चा घर नहीं आया तो परिवार वालों ने तलाश किया तो उसका शव तालाब में उतराता मिला। 

------

छोटे बच्चों को रखें खास ख्याल

बदायूं। अक्सर छोटे बच्चों के साथ इस प्रकार के हादसे सामने आते रहते हैं। कभी नाले में तो कभी तालाब में डूबकर कई बच्चों की मौत हो चुकी है तो पानी की बाल्टी में भी डूबकर कई बच्चे काल के गाल में समा चुके हैं। जानकार बताते हैं कि छोटे बच्चों को हमेशा अपनी निगरानी में ही खेलने देना चाहिए। इसके अलावा घर के बाहर खेलते समय तो उनका विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि छोटे बच्चे घर के अंदर ही खेलें। 

(फोटो- प्रतीकात्मक)

-------

ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- घर के सामने खेल रहा था मासूम, मौत बनकर आया ट्रैक्टर और कुचलकर चला गया

https://sabkibaat.in/post/an-innocent-child-was-playing-in-front-of-the-house-a-tractor-came-like-death-and-crushed-him-to-death

- वो तो खेलने गया था तालाब के किनारे...पर मौत कर रही थी इंतजार

https://sabkibaat.in/post/death-of-a-child

घर के बाहर खेल रही थी तीन साल की मासूम, पिकअप ने कुचला

https://sabkibaat.in/post/a-three-year-old-girl-was-playing-outside-her-house-when-she-was-crushed-by-a-pickup-truck-

- घर के सामने खेल रहा था मासूम, मौत बनकर आया ट्रैक्टर और कुचलकर चला गया

https://sabkibaat.in/post/an-innocent-child-was-playing-in-front-of-the-house-a-tractor-came-like-death-and-crushed-him-to-death

- पहले कुचला फिर घसीटता ले गया...यूं हुई पांच साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

https://sabkibaat.in/post/first-he-crushed-her-and-then-dragged-her-away---this-is-how-a-five-year-old-girl-died-a-painful-death







Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto